गणतंत्र दिवस के परेड का पूर्वाभ्यास जारी, नहीं निकलेगी झांकी

बक्सर इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को झांकियां देखने को नहीं मिलेंगी। दरअसल कोवि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 09:07 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 09:07 PM (IST)
गणतंत्र दिवस के परेड का पूर्वाभ्यास जारी, नहीं निकलेगी झांकी
गणतंत्र दिवस के परेड का पूर्वाभ्यास जारी, नहीं निकलेगी झांकी

बक्सर : इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को झांकियां देखने को नहीं मिलेंगी। दरअसल कोविड के कारण जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, झंडोत्तोलन के साथ ही किला मैदान में जवानों का परेड और तिरंगे को सलामी देने का कार्यक्रम पूर्ववत जारी रहेगा। इस दौरान परेड में बच्चों के भी शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इस आशय की जानकारी देते सार्जेंट मेजर सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के तीसरे लहर के तेजी से हो रहे फैलाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर परे झंडोत्तोलन तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ ही जवानों द्वारा परेड किया जाएगा पर, इस बार के परेड में भी गत वर्ष के समान स्कूली बच्चों के साथ ही स्काउट गाइड के बच्चों के शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में डीएपी पुरुष बल, डीएपी महिला बल के अलावा होमगार्ड और सैप के जवान शामिल रहेंगे। सभी बल के 21-21 जवानों के प्लाटून परेड में शामिल होंगे। परेड में शामिल होने वाले सभी जवानों का विगत कई दिनों से जारी पूर्वाभ्यास रविवार को भी संचालित किया गया। अधिकारी ने बताया कि राज्य में तेजी से हो रहे कोरोना के प्रसार को देखते हुए यह निर्णय लिए गए हैं। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं है कि मुख्य समारोह स्थल किला मैदान पर इस बार झंडोत्तोलन किनके हाथों संपन्न होना है, एक से दो दिनों के अंदर जिलाधिकारी के आदेश आने के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी