रविन्द्र का शव पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल

कृष्णाब्रह्म(बक्सर) : स्थानीय थाना क्षेत्र डुभकी गांव निवासी गुप्त यादव के एकलौता पुत्र रविन्द्र यादव

By Edited By: Publish:Thu, 26 May 2016 03:10 AM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 03:10 AM (IST)
रविन्द्र का शव पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल

कृष्णाब्रह्म(बक्सर) : स्थानीय थाना क्षेत्र डुभकी गांव निवासी गुप्त यादव के एकलौता पुत्र रविन्द्र यादव का शव मंगलवार की देर रात गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। रविन्द्र का शव सोमवार की रात ही दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट आ गया था, लेकिन शव के साथ कम्पनी की ओर से आ रहा कर्मी दुबई में ही छूट गया था। जिसकी वजह से बारह घंटा से अधिक समय तक रविन्द्र का षव दिल्ली एयरपोर्ट पर रखा गया। अंत में एयरपोर्ट के अधिकारीयो के आदेश पर शव को बिना अटेंडेंट के ही पटना भेजा गया।

बाद में अबुधवार की सुबह दूसरी फ्लाइट से कर्मी धनलाल यादव के पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कागजी कार्रवाई शव को उसके गांव डुभकी भेजा गया। बताते चलें कि 15 मई को दुबई में रविन्द्र की मौत हार्टअटैक होने से हो गयी थी। उसके शव को भारत लाने के लिए दैनिक जागरण लगातार खबरें दे रहा था। जिसका असर रहा कि रविन्द्र की मौत के दस दिनो में हीं शव पैतृक गांव पहुच गया। ग्रामीण राजेश ¨सह, हरेन्द्र यादव, डिप्टी यादव सहित अन्य लोगो ने कहा कि जागरण की पहल के वजह से इतनी जल्दी शव दुबई से गांव पहुच गया।

भारी सदमे में परिजन

कृष्णाब्रह्म(बक्सर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के डुभकी गांव में मंगलवार की रात जैसे ही रविन्द्र यादव का शव पहुंचा चीख-पुकार मच गयी। बेटे के शव देख पिता गुप्त यादव मुंह से कुछ बोल नहीं पा रहे थे। माता असबाबो देवी बेटा के मौत से रो रो कर बुरा हाल था। वहीं पत्नी पिकीं देवी पति के शव के पास बार-बार बेहोश हो जा रही थी। दोनों छोटे बच्चे का भी रो-रो कर बुरा हाल था। बताते चलें कि रविन्द्र घर की माली हालत को सुधारने तीन माह पहले दुबई नौकरी करने गया था।

chat bot
आपका साथी