कड़ी सुरक्षा में आज होगा मतदान, रवाना हुए मतदानकर्मी

सदर प्रखंड व इटाढ़ी में 9 दिसम्बर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर शनिवार की शाम को जहां चुनाव प्रचार थम गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 11:22 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:13 AM (IST)
कड़ी सुरक्षा में आज होगा मतदान, रवाना हुए मतदानकर्मी
कड़ी सुरक्षा में आज होगा मतदान, रवाना हुए मतदानकर्मी

बक्सर। सदर प्रखंड व इटाढ़ी में 9 दिसम्बर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर शनिवार की शाम को जहां चुनाव प्रचार थम गया। वहीं, सोमवार को दोनों प्रखंडों में मतदान के द्वारा प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया जाएगा। प्रथम चरण के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह कमर कस चुका है। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने चुनाव को लेकर एसपी तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में चुनाव कराने के लिए कई तरह के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये जाने की बात कही वहीं बताया कि, चुनाव में खलल डालने वालों को पर कठोर करवाई की जाएगी। बूथों के लिए आज रवाना हुए मतदान कर्मी बक्सर व इटाढ़ी प्रखंड के कुल 28 पैक्सों के लिए आज मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को दोनों प्रखंड के मतदान कर्मी चुनाव सामग्री प्राप्त कर अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो गए। मतदान सुबह के सात बजे से तीन बजे तक चलेगा। सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। उन्होंने बताया कि, पैक्स चुनाव में सदर प्रखंड में कुल 22 ह•ार 382 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इटाढ़ी में 52 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिग पैक्स चुनाव को लेकर सदर प्रखंड में 38 तथा इटाढ़ी में कुल 52 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां क्रमश: 13 तथा 15 पैक्सों के लिए प्रथम चरण में चुनाव होना है। प्रखंड कार्यालय से मतदान कर्मियों को रविवार को अनुमंडलाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार मिश्रा के द्वारा चुनाव सामग्री प्रदान किया गया। जहां उन्होंने सभी कागजातों तथा सामग्रियों का मिलान करते हुए मतदान केंद्र के लिए प्रस्थान किया। 10 दिसम्बर को मतगणना का कार्य संपन्न कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी