1 से 10 जनवरी तक मिशन मोड में होगी धान की अधिप्राप्ति

बक्सर 01 जनवरी 2021 से 10 जनवरी 2021 तक धान की अधिप्राप्ति मिशन मोड में की जाएगी। ताकि अधिक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 09:41 PM (IST)
1 से 10 जनवरी तक मिशन मोड में होगी धान की अधिप्राप्ति
1 से 10 जनवरी तक मिशन मोड में होगी धान की अधिप्राप्ति

बक्सर : 01 जनवरी 2021 से 10 जनवरी 2021 तक धान की अधिप्राप्ति मिशन मोड में की जाएगी। ताकि, अधिक से अधिक धान की अधिप्राप्ति हो सके। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की बैठक के दौरान ये बातें उप विकास आयुक्त सह प्रभारी डीएम योगेश कुमार सागर ने कही।

इस दौरान उन्होंने 31 दिसंबर तक अपने संबंधित पंचायत के प्रत्येक गांव में शिविर आयोजित कर अथवा गांव का भ्रमण कर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री करने वाले इच्छुक किसानों की सूची, धान की मात्रा, बिक्री की तिथि एवं बिक्री समय के साथ सूची बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन शाम में सहकारिता विभाग की बेवसाइट ई-पैक्स के पोर्टल पर किसानों की निबंधन संख्या के आधार पर इच्छुक किसानों की सूची अपलोड की जाएगी। किसान सलाहकार की यह जिम्मेवारी होगी कि वे कृषि विभाग के किसान डाटाबेस में उपलब्ध मोबाइल संख्या के आधार पर किसानों को इस अभियान के बारे में फोन से सूचित कराना सुनिश्चित करेंगे। उप विकास आयुक्त ने बताया कि मिल टैगिग का काम 01 से 02 दिन के अंदर में हो जाएगा। बैठक में बताया गया कि सिमरी में 10 एवं ब्रह्मपुर में 04 पैक्स क्रियाशील नहीं हैं। इस पर उप विकास आयुक्त ने 31 तारीख तक पैक्स को कार्यरत करने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में बारी-बारी से सभी पैक्स अध्यक्षों से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा हुई तथा उनकी समस्या भी सुनी गई। समस्या के निस्तारण के लिए उन्हें आश्वासन भी दिया गया। बैठक में स्थापना उप समाहर्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, संबंधित किसान सलाहकार एवं संबंधित किसान समन्वयक वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से उपस्थित थे।

जिले में अब तक हुई धान की खरीद का ब्योरा

प्रखंड - किसानों की संख्या - कुल अधिप्राप्ति

1. ब्रह्मपुर - 45 - 426.800 एमटी

2. बक्सर - 206 - 1872.820 एमटी

3. चक्की - 6 - 31.000 एमटी

4. चौंगाईं - 31 - 265.600 एमटी

5. चौसा - 179 - 111.900 एमटी

6. डुमरांव - 186 - 1690.880 एमटी

7. इटाढ़ी - 326 - 3084.800 एमटी

8. केसठ - 35 - 243.300 एमटी

9. नावानगर - 256 - 2156.000 एमटी

10. राजपुर - 344 - 153.000 एमटी

11. सिमरी - 32 - 239.200 एमटी

कुल 1646 - 15720.000 एमटी

chat bot
आपका साथी