नहीं शुरू हुआ उप मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन

बक्सर : प्रखंड प्रमुख माधुरी देवी के नेतृत्व मे पंचायत प्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को

By Edited By: Publish:Tue, 30 Aug 2016 06:57 PM (IST) Updated:Tue, 30 Aug 2016 06:57 PM (IST)
नहीं शुरू हुआ उप मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन

बक्सर : प्रखंड प्रमुख माधुरी देवी के नेतृत्व मे पंचायत प्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को बड़का गांव से गंगौली तक बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान प्रभावित लोगों की समस्याओं से रुबरु होने के पश्चात उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद अभी तक प्रशासनिक स्तर पर आपदा राहत का वितरण नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

वहीं, सुशील कुमार लाल, मनोज कुमार आदि का कहना था कि बाढ़ प्रभावित दियारे में मजदूर तबके के लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पिछले तीन दिनों से जिला प्रशासन सूखा राहत का पैकेट तैयार करने में व्यस्त है। क्या इसका वितरण लोगों के भूखे मरने के बाद किया जाएगा। प्रतिनिधियों ने तत्काल राहत के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग जिला पदाधिकारी से किया है। इस मामले में सीओ दिलीप कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि मंगलवार देर शाम तक बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा फूड पैकेट्स का वितरण शुरु करा दिया जाएगा। शिष्टमंडल में रामजी गुप्ता, कृपाशंकर कुमार, नंदजी यादव, महेन्द्र कुमार, भृगुनाथ कुमार, रामकुमार साह, बबलु तिवारी, गोरख गोंड़, विरेन्द्र पासवान आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी