बक्सर का वांटेड अभिषेक पांडेय आरा में गिरफ्तार

नगर थानाक्षेत्र के धोबी घाट में रहने वाले अपराधी अभिषेक पांडेय को भोजपुर पुलिस ने मंगलवार की शाम एक मुठभेड़ के दौरान हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 05:47 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 05:47 PM (IST)
बक्सर का वांटेड अभिषेक पांडेय आरा में गिरफ्तार
बक्सर का वांटेड अभिषेक पांडेय आरा में गिरफ्तार

बक्सर । नगर थानाक्षेत्र के धोबी घाट में रहने वाले अपराधी अभिषेक पांडेय को भोजपुर पुलिस ने मंगलवार की शाम एक मुठभेड़ के दौरान हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक के उपर बक्सर नगर थाना में आ‌र्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए अभी चार दिन पूर्व बक्सर पुलिस ने छापेमारी की थी। इसकी जानकारी देते नगर थानाध्यक्ष दयानंद ¨सह ने बताया कि चार दिन पूर्व पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर डीएसपी सतीश कुमार के नेतृत्व में अभिषेक पांडेय की गिरफ्तारी के लिए पूरे मकान को घेरकर छापेमारी की गई थी। पर संयोग ऐसा कि वो पुलिस के हत्थे चढ़ने से बच गया था। जिसे मंगलवार की शाम भोजपुर पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में सूचना के अनुसार हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। नगर थाना में उसके विरुद्ध कांड संख्या 155-16 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें अभिषेक पांडेय के साथ भोजपुर का मोस्ट वांटेड नीरज ¨सह उर्फ हीरो पिता अनिल ¨सह के अलावा बक्सर मठिया मोंड़ का आदित्य पासवान, नया बाजार सब्जी मंडी का मोनु राय तथा बबलु राय, मठिया मोंड़ निवासी उमेश कुमार उर्फ मि. इंडिया उर्फ तेलिया और डुमरांव निवासी लखन पासवान नामजद थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभिषेक पांडेय मूल रूप से राजपुर के पलिया निवासी तारकेश्वर पांडेय का पुत्र है जो फिलहाल धोबी घाट में किराए के मकान में रहता है। 2016 में अभिषेक पांडेय को पांच पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। अब से चार वर्ष पूर्व अभिषेक पांडेय ने जरायम की दुनिया में कदम रखा था। जिसके बाद यह आरा के हीरो का शागिर्द बनकर लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में लगा हुआ था। मंगलवार को हुए मुठभेड़ के दौरान भोजपुर पुलिस के लिए सरदर्द बने हीरो को मार गिराया। वहीं, इस मौके पर भोजपुर पुलिस ने अभिषेक पांडेय को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी