गंगा सफाई को जुटी छात्रशक्ति की टोली

बक्सर। छात्र शक्ति द्वारा यहां के रामरेखाघाट पर चलाया जाने वाला'हर रविवार, युवा पुकार,

By Edited By: Publish:Sun, 28 Feb 2016 06:12 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2016 06:12 PM (IST)
गंगा सफाई को जुटी छात्रशक्ति की टोली

बक्सर। छात्र शक्ति द्वारा यहां के रामरेखाघाट पर चलाया जाने वाला'हर रविवार, युवा पुकार, मां गंगा किनार'नामक सफाई अभियान की 70 वीं साप्ताहिक यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान घाट से कूड़ा-कचरा को उठाकर साफ किया गया तथा गंगा को निर्मल करने का संकल्प दुहराया गया। यह अभियान छात्र शक्ति के संयोजक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में चलाया गया।

युवकों की टोली घाट पर पहुंचकर पानी के अंदर से पालिथिन व अन्य कचरों को निकाली। इसके बाद घाट पर फैली गंदगी को भी हटाया गया। श्री तिवारी ने बताया कि गंगा की निर्मल बनाने के उद्देश्य से 2 नवंबर 2014 को पहली बार घाट पर सफाई कर इस अभियान का श्रीगणेश किया गया था। इसके बाद से प्रत्येक रविवार को यह अभियान अनवरत जारी है। इस अभियान में छात्रों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता व राजनीतिक हस्तियां भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करती है तथा लोग श्रम दान कर गंगा सफाई अभियान को मूर्त रूप देते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में युवाओं का अपेक्षित सहयोग मिल रहा है तथा इससे प्रेरित होकर लोग गंगा सफाई के प्रति जागरूक हो रहे हैं। इस दौरान दर्जनों लोगों ने गंगा व आसपास गंदगी नहीं करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर संजीव तिवारी, बलराम केसरी, ओम जी, शेखर सुमन, सोनू भारद्वाज, नीतेश उपाध्याय, लाला बाबा, अमरेश कुमार, लड्डू कुमार व रामजी ¨सह कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी