फसल क्षतिपूर्ति को बाढ़ पीड़ित किसानों ने की बैठक

प्रखंड के परसनपाह पंचायत अन्तर्गत तवकल राय के हाता गांव में शनिवार को फसल क्षतिपूर्ति अनुदान नहीं मिलने से क्षुब्ध बाढ़ पीड़ित किसानों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 05:17 PM (IST)
फसल क्षतिपूर्ति को बाढ़ पीड़ित किसानों ने की बैठक
फसल क्षतिपूर्ति को बाढ़ पीड़ित किसानों ने की बैठक

बक्सर। सिमरी प्रखंड के परसनपाह पंचायत अन्तर्गत तवकल राय के हाता गांव में शनिवार को फसल क्षतिपूर्ति अनुदान नहीं मिलने से क्षुब्ध बाढ़ पीड़ित किसानों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया ने कहा कि दियारा में आई बाढ़ से किसानों की सारी फसलें बर्बाद हो गई। उन्होंने तत्काल इस दिशा में सार्थक पहल करने की मांग जिला पदाधिकारी से भी की है।

सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सिंह ने कहा कि बाढ़ से किसानों की कमर टूट गई है। मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करना पशुपालकों के लिए चुनौती बन गई है। बावजूद, सरकारी सहायता का लाभ अभी तक किसानों को नहीं मिलना व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार और सरकारी तंत्र इस मामले में यथोचित कार्रवाई के लिए आगे नहीं आते हैं तो बाढ़ पीड़ित किसान चरणबद्ध आंदोलन को विवश होंगे। बैठक में हरेकृष्ण यादव, वशिष्ट सिंह, बनारसी गोंड़, मुन्ना मिश्र, संतोष यादव, हरेराम यादव, लल्लन यादव, हीरा यादव, शंभू यादव, पंकज यादव, सूर्यनाथ यादव, बरमेश्वर यादव, राज नारायण यादव, मुखदेव यादव, लाला यादव, रोहित यादव, कन्हैया यादव सहित कई किसान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी