सफाई के बहाने एक लाख से ज्यादा के गहने उड़ाए

थाना क्षेत्र के मगरांव गांव में मंगलवार को दोपहर ढाई बजे पहुंचे जालसाजों द्वारा सफाई का झांसा देकर लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 05:01 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 05:01 PM (IST)
सफाई के बहाने एक लाख से ज्यादा के गहने उड़ाए
सफाई के बहाने एक लाख से ज्यादा के गहने उड़ाए

बक्सर । थाना क्षेत्र के मगरांव गांव में मंगलवार को दोपहर ढाई बजे पहुंचे जालसाजों द्वारा सफाई का झांसा देकर लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दो व्यक्ति गांव में प्रवेश करते ही पंचायत भवन के पास दीनानाथ साह के घर पर जाकर गहना साफ करने के बारे में बताकर घर की महिलाओं को झांसे में ले लिया।

उनके झांसे में आकर दीनानाथ साह की लड़की रानी कुमारी और इनकी बहू सीमा देवी ने अपना-अपना मंगलसूत्र, कान की बाली तथा नथिया साफ करने के लिए दे दी। गहना को लेते ही जालसाज ने सबसे सभी गहनों को एक बर्तन में रखकर उसमें कुछ रसायनिक पदार्थ डाला। इसके बाद कहा कि अब साफ हो जाएगा। पांच मिनट के बाद इसमें से निकालकर बाहर कर देना है। इसके बाद पान थूकने के बहाने घर के दरवाजे से बाहर ज्यों ही निकला। तभी पहले से चालू बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ बैठकर जाते ही बगल में बैठे छोटे बच्चों ने कहा कि लोग जा रहे हैं। जब तक घर की महिलाएं बाहर निकलतीं, तब तक जालसाज गहनों को लेकर सगरांव बाजार होकर ईसापुर महावीर स्थान की तरफ भाग निकले। घटना की खबर मिलते आस-पड़ोस की दर्जनों महिलाएं जुट गईं। ठगी की शिकार महिलाओं ने बताया कि एक लाख रुपये से ज्यादा के मूल्य के गहने वे लोग ठग कर ले गए। यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। समाचार लिखे जाने तक इससे संबंधित थाने में कोई सूचना नहीं दी गई।

chat bot
आपका साथी