जयरामपुर में लगे सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे

प्रखंड के जयरामपुर गांव के लोग दशकों से एक अदद सड़क के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस गांव में कितने ही जनप्रतिनिधि आए और गए परंतु आज तक आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। आलम यह है कि केसठ चार रजवाहा मार्ग एक मार्ग निकला है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 04:25 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 04:25 PM (IST)
जयरामपुर में लगे सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे
जयरामपुर में लगे सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे

बक्सर । प्रखंड के जयरामपुर गांव के लोग दशकों से एक अदद सड़क के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस गांव में कितने ही जनप्रतिनिधि आए और गए परंतु आज तक आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। आलम यह है कि केसठ चार रजवाहा मार्ग एक मार्ग निकला है। लेकिन, वह कच्चा और गड्ढे में तब्दील है। जिसके चलते बरसात के दिनों में इस मार्ग से लोगों का आवागमन बंद हो जाता है।

लोग खेतों की पगडंडी के सहारे किसी तरह आवागमन करते हैं। यहां सड़क निर्माण के लिए गांव के प्रबुद्धजनों द्वारा गांव ठाकुरबाड़ी में एकजुट होकर एक बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण के भृगुनाथ पांडे तथा दीनानाथ पासवान ने की। वहीं, संचालन बिनोद पासवान द्वारा किया गया। इस दौरान लोगों ने कहा कि दशकों से सड़क के लिए इस गांव की जनता जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाती रही। लेकिन, आज तक किसी ने एक न सुनी। चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि द्वारा दोबारा दर्शन तक नहीं देते। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि जो यहां सड़क बनवाएंगे उसी को वोट दिया जाएगा। बैठक के दौरान बरमेश्वर पांडे, बैजनाथ पासवान, काशीनाथ शर्मा, राजू शर्मा, सुरेश पासवान, शांति देवी, लीला देवी, ममता शर्मा, विनोद शर्मा, चिता देवी, अरविन्द पांडे समेत काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे।

chat bot
आपका साथी