रालोसपा उपाध्‍यक्ष बोले- CM नीतीश के नेतृत्‍व में प्रगति पथ पर बिहार

रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में बिहार प्रगति कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए का अभिन्‍न अंग है।

By Edited By: Publish:Mon, 02 Apr 2018 03:02 AM (IST) Updated:Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM (IST)
रालोसपा उपाध्‍यक्ष बोले- CM नीतीश के नेतृत्‍व में प्रगति पथ पर बिहार
रालोसपा उपाध्‍यक्ष बोले- CM नीतीश के नेतृत्‍व में प्रगति पथ पर बिहार
style="text-align: justify;">बक्सर [जेएनएन]। राष्‍ट्रीय लाेक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी मजबूती और ईमानदारी के साथ नेशनल डेमेाक्रेटिक एलायंस (एनडीए) का अंग है और उसकी ताकत को मजबूत कर रही है। इसे लेकर काफी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता।
बक्‍सर परिसदन में रविवार को मीडिया से बातचीत में कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है और बिहार तरक्की कर रहा है। बिहार के बजट की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, सड़क स्वास्थ्य और बिजली पर बजट का अधिकांश हिस्सा खर्च कर रही है।
कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी शिक्षा में सुधार के लिए भी अभियान चला रही है। हमारी मान्यता है कि शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिसके बल पर किसी भी प्रकार की लड़ाई जीती जा सकती है।
भारत सरकार पूरे देश में दलित बच्चियों के उत्थान स्वरूप कस्तूरबा विद्यालय चला रही है। उसी के तहत हमारी पार्टी भी भिक्षाटन द्वारा प्राप्त राशि से महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर आगामी 11 अप्रैल को राज्य के ऐसे सभी विद्यालयों में उपहार स्वरूप पुस्तकें प्रदान करना चाहती है। इसकी व्यापक तैयारी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जारी है।
कुशवाहा की मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्मल कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष बबन सिंह, प्रेम कुमार मिश्रा, युवा रालोसपा के अरुण कुशवाहा, दीनानाथ ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, अशोक कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
chat bot
आपका साथी