आटो पलटने से आधा दर्जन यात्री जख्मी

बक्सर। कोरानसराय-बगेन मार्ग पर बनजरियां पुल के समीप तेज रफ्तार में जा रही एक आटो खायी में

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 06:31 PM (IST)
आटो पलटने से आधा दर्जन यात्री जख्मी

बक्सर। कोरानसराय-बगेन मार्ग पर बनजरियां पुल के समीप तेज रफ्तार में जा रही एक आटो खायी में पलट गई। जिसमें सवार आधा दर्जन से उपर यात्री जख्मी हो गये। सभी घायलों का इलाज कहीं निजी अस्पताल में चल रहा है। जबकि, आटो चालक अपनी गाडी छोडकर नौ दो ग्यारह हो गया।

मुरार थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही खायी में पलटी आटो को जब्त कर थाना ले आयी है। घायलों में नन्हक ओझा (55 वर्ष), सीता देवी (45 वर्ष), फुलन देवी एवं कमला देवी सहित आधा दर्जन से उपर यात्री घायल हो गये हैं। हालांकि, सीता देवी को छोडकर सभी घायलों की स्थिति में सुधार होने की चर्चा है। वैसे प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है कि आटो चालक नशे में धुत था और तेज रफ्तार में गाडी़ चलाने की वजह गाडी़ खायी में पलट गई।

chat bot
आपका साथी