223 की बनी थी हाजिरी, जांच में उपस्थित मिले 60 बच्चे

मध्य विद्यालय खोचरियांव में छात्रों की गलत हाजिरी बनाकर एमडीएम में हेराफेरी करते पकड़े जाने पर मुखिया ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 04:23 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 04:23 PM (IST)
223 की बनी थी हाजिरी, जांच में उपस्थित मिले 60 बच्चे
223 की बनी थी हाजिरी, जांच में उपस्थित मिले 60 बच्चे

बक्सर । मध्य विद्यालय खोचरियांव में छात्रों की गलत हाजिरी बनाकर एमडीएम में हेराफेरी करते पकड़े जाने पर मुखिया ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। इसी प्रकार मध्य विद्यालय गरहथा कला में भी शिक्षक हाजिरी बनाकर फरार हो जाते हैं तथा छात्रों को पोषाहार भी घटिया खिलाया जाता है। एकरासी पंचायत के खोचरियांव मध्य विद्यालय में छात्रों की फर्जी हाजिरी बनाकर सरकारी राशि में बंदरबांट का खुलासा हुआ है। प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा 223 छात्र-छात्राओं की हाजिरी बनाई गई थी। अक्सर इस तरह की शिकायत मिलने के बाद मुखिया फूलकुमारी देवी जब विद्यालय की जांच की तो विद्यालय में फर्जीवाड़ा की कलई खुल गई। विद्यालय में 223 के बदले मात्र 60 छात्र ही उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक की इस मनमानी के बाद मुखिया ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सूचना दी। अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किए तो आरोप सही पाया। इसके बाद अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाने की सख्त चेतावनी दी। इसी प्रकार गरहथा कला मध्य विद्यालय में हाजिरी बनाकर शिक्षकों को फरार हो जाने की शिकायत विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से की है। आवेदन में आरोप है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पास विद्यालय में मनमानी तथा भ्रष्टाचार की शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से पठन-पाठन की व्यवस्था चौपट हो गई है। वहां हमेशा प्रभार को लेकर विवाद होता रहता है।

chat bot
आपका साथी