चंदन हत्याकांड के फरार आरोपितों के घर कुर्क

ते कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दो आरोपित पुलिस से फरार चल रहे हैं। जिस पर कोर्ट की आदेश पर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय ने बताया कि हत्याकांड के फरार आरोपितों का घर कुर्क करने के लिए कोर्ट द्वारा आदेश दिया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 05:50 PM (IST)
चंदन हत्याकांड के फरार आरोपितों के घर कुर्क
चंदन हत्याकांड के फरार आरोपितों के घर कुर्क

बक्सर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवधानी डेरा गांव में चंदन हत्याकांड के फरार आरोपितों के घर की पुलिस ने सोमवार को कुर्की-जब्ती की करवाई की। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चंदन हत्याकांड में फरार आरोपितों कन्हैया यादव और अजय यादव के घर की कुर्की की गई। कुर्की की कार्रवाई चार घण्टे तक चली। इस दौरान मकान के दरवाजे-खिड़की से लगायत उपयोग में आने वाली सभी वस्तुओं को जब्त किया गया। बताते चलें कि, इसी वर्ष छह अप्रैल की शाम बरगद के पेड़ की नीचे चंदन खड़ा था। पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर युवक के गर्दन में गमछा डालकर कर उसके दरवाजे पर लाकर युवक के बाबा के आंखों के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या को लेकर स्थानीय थाना में युवक के पिता लालबाबू यादव द्वारा कन्हैया यादव, अजय यादव, विजय यादव, कांजी यादव सहित कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के चौबीस घण्टे के अंदर एक आरोपित कांजी यादव को नावानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि, विजय यादव ने दो दिन पहले पुलिस दबाव के चलते कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दो आरोपित पुलिस से फरार चल रहे हैं। जिस पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय ने बताया कि हत्याकांड के फरार आरोपितों का घर कुर्क करने के लिए कोर्ट द्वारा आदेश दिया गया था।

chat bot
आपका साथी