श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकला भव्य शोभा जुलूस

बक्सर अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु मंदिर निर्माण समिति द्वारा हो रहे धन संग्रह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 08:48 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:48 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकला भव्य शोभा जुलूस
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकला भव्य शोभा जुलूस

बक्सर : अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु मंदिर निर्माण समिति द्वारा हो रहे धन संग्रह के लिए आम लोगों में जागरूकता हेतु रविवार को भव्य शोभा जुलूस निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली जुलूस में आधा दर्जन झाकियां इसके आकर्षण में चार चांद लगा रहे थे। भगवा रंग के झंडे और वैनर से डुमरांव नगर की सड़कें पटी गई थी। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के जय-जयकार से पूरा नगर एवं इलाका गुंजायमान हुआ।

जुलूस काली आश्रम मंदिर परिसर से निकलकर शक्ति द्वार गोला रोड, शहीद मर्द रोड, पुराना तालाब रोड, नया थाना से मेन रोड होते हुए अभ्यासार्थ मिडिल स्कूल के रास्ते निमेज टोला इसके बाद छठियां पोखरा शिव मंदिर के समीप जाकर समाप्त हुआ। जुलूस समिति के रमेश केशरी, ओमप्रकाश भुवन और सोनू राय ने बताया अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हेतू धन राशि इक्कठा करने एवं इस पुनीत कार्य के लिए नगरवासियों को उत्प्रेरित करने के उदेश्य से भव्य शोभा जुलूस पूरे नगर में भ्रमण किया। जुलूस सह शोभा यात्रा में हर समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस में आधा दर्जन से अधिक झांकियों को प्रस्तुत किया गया। राजाराम बाबा ने दीप जलाकर शोभा यात्रा का उद्घाटन किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह राजेंद्र जी, महाराजा कुमार शिवांग विजय सिंह, जिला संघचालक राम वकील राय, जिला कार्यवाह विमल जी, शंकर पांडेय, नगर कार्यवाह पिकू तिवारी, रमेश केसरी, राजेश सिन्हा, पिकी पाठक, अंशुमान जी, भगवानजी, विकास पाठक, समता सुनील, रघुवरजी, सुरेन्द्र वर्मा और दिनेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। पूरे नगर में निकली भव्य शोभा जुलूस पर महिलाओं द्वारा अपने छतों से पुष्पवर्षा कर जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राम मंदिर देश के स्वाभिमान का मंदिर है। राष्ट्रीय गौरव और संस्कृत के पुनर्जागरण हेतू समाज के हर वर्ग और हर घर से सहयोग लेकर अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी