बड़ी है तो ठहरो, छोटी है तो निकाल लो

By Edited By: Publish:Sun, 09 Sep 2012 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2012 09:46 PM (IST)
बड़ी है तो ठहरो, छोटी है तो निकाल लो

बक्सर, जागरण संवाददाता : डुमरांव अनुमंडल के बीबी गिरी हाल्ट के पश्चिम एक रेलवे क्रासिंग है, जो अक्सर खुला रहता है। इसे 45 डिग्री के कोण पर कर खुला छोड़ दिया जाता है। यहां दोपहिया और चारपहिया वाले छोटे वाहन आसानी से निकल जाते है। हालांकि, इस बीच अगर बड़े वाहन आये तो उन्हें रुकना पड़ता है। लेकिन बाइक से लेकर ट्रैक्टर चलाने वालों तक को खुली छूट है। वैसे इसके चलते वहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है इससे इनकार नहीं किया जा सकता।

बीबी गिरी के गेट संख्या 64सी/2ई नंबर का यह गेट ढकाईच-कोरानसराय मार्ग पर स्थित है। पहले यह मार्ग काफी खस्ताहाल था। इधर, सड़क बन जाने से इस पर आवागमन काफी बढ़ गया है। जिसके कारण यहां असुरक्षा का भय बना रहता है। गेटमैन से पूछने पर उसने बताया कि यह लंबे समय से खराब पड़ा है। इसकी सूचना विभाग के लोगों को भी है। मरम्मत नहीं होने की स्थिति में इसे हाथ से उठाना और गिराना पड़ता है। इससे बचने के लिए इसे खुला छोड़ना मजबूरी है। चूंकि ग्रामीण मार्ग है। इसलिए बड़े वाहनों का इधर कम आवागमन होता है। हालांकि, अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल के खुलने से इस मार्ग पर व्यस्तता बढ़ती जा रही है। इस संबंध में पूछने पर यातायात निरीक्षक आर आर ओझा ने कहा कि इसकी जांच होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी