सरपंचों के दो गुटों ने चुने अपने-अपने अध्यक्ष

बक्सर। इटाढी़ प्रखंड के नवनिर्वाचित सरपंचों के बीच प्रखंड संघ का अध्यक्ष बनने की होड़ मची है। अध्यक्ष

By Edited By: Publish:Sat, 24 Sep 2016 06:12 PM (IST) Updated:Sat, 24 Sep 2016 06:58 PM (IST)
सरपंचों के दो गुटों ने चुने अपने-अपने अध्यक्ष

बक्सर। इटाढी़ प्रखंड के नवनिर्वाचित सरपंचों के बीच प्रखंड संघ का अध्यक्ष बनने की होड़ मची है। अध्यक्ष पद विवादों में आ गया है। सरपंच प्रतिनिधि दो गुटों में बंटकर अपनी-अपनी दावेदारी जताने में लगे हैं। शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख के कार्यालय में एक बैठक कर कुकुढा़ पंचायत के सरपंच सुनील कुमार ¨सह को सर्वसम्मति से प्रखंड सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया। जिसमें 11 सदस्य शामिल थे। दूसरे गुट के 8 सदस्यों की उपस्थिति में हकीमपुर पंचायत के सरपंच हरेराम उपाध्याय को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया था। इसको लेकर दोनों पक्षों के सदस्य अपनी जोर आजमाइश करने में लगे हैं। हालांकि, चुनाव के बाद से ही प्रखंड सरपंच संघ द्वारा अध्यक्ष पद लेकर विवादों में उलझा रहा। आखिर किसे संवैधानिक माना जाए। इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जबकि, प्रखंड में 15 पंचायत से सरपंच सदस्य निर्वाचित हुए हैं। बहरहाल, किसे सरपंच संघ का अध्यक्ष माना जाए। इसको लेकर सरपंचों के बीच असमंजस की स्थिति व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी