जमात से आए 11 विदेशी रहेंगे 28 दिन क्वारंटाइन

दिल्ली में तब्लीग जमात से होकर आए 11 विदेशी समेत 12 जमाती शुक्रवार को सरेंजा में एक मस्जिद में छिपे मिले।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 09:28 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 06:11 AM (IST)
जमात से आए 11 विदेशी रहेंगे 28 दिन क्वारंटाइन
जमात से आए 11 विदेशी रहेंगे 28 दिन क्वारंटाइन

बक्सर। दिल्ली में तब्लीग जमात से होकर आए 11 विदेशी समेत 12 जमाती शुक्रवार को सरेंजा में एक मस्जिद में छिपे मिले। सूचना मिलते ही प्रशासन ने खोजकर पहले इनकी स्वास्थ्य की जांच कराई और इसके बाद मर्हिष च्यवन कॉलेज में बने केंद्र में 28 दिनों के लिए क्वारंटाइन में भेज दिया गया। विदेशियों में सभी नेपाल के नागरिक हैं और 16 मार्च को यहां आए हैं। इनके साथ एक मधुबनी का निवासी है।

बताया जाता है कि कुछ दिन यहां रुक कर इन्हें वापस नेपाल लौटना था, लेकिन इसी बीच लॉकडाउन लगने के कारण वे लोग यहीं फंस गए। बाद में गृह मंत्रालय की सूचना पर प्रशासन को इनके यहां फंसे होने की जानकारी मिली। शुरूआती जांच में किसी भी जमाती में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। हालांकि, ऐहतियात बरतते हुए इन्हें क्वारंटाइन किया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया नइ लोगों ने बताया है कि ये लोग तब्लीग जमात के काम से सरेंजा में 16 मार्च को आए थे। हालांकि, इन्हें 40 दिन इन क्षेत्रों में तब्लीग का काम करने के लिए समय बिताना था। इसी बीच जनता क‌र्फ्यू लग गया और उसके बाद 21 दिनों का लॉकडाउन हो गया। जिससे ये लोग सरेंजा के मस्जिद में फंस गए। चिकित्सक डॉ.अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विदेशियों के लिए तय गाइडलाइन के मुताबिक सभी की जांच की गई है। अभी कोई प्रारंभिक लक्षण नहीं दिखे हैं, लेकिन तय मानक के अनुसार क्वारंटाइन कर दिया गया है। इनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। केंद्र में वे लोग शरीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। क्वारंटाइन कक्ष के बाहर प्रशासन द्वारा खान- पान से लेकर देख-रेख की व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी