बक्सर में अपराधियों ने महिला की गोली मारकर की हत्या, बेटी को भी जमकर पीटा

बक्सर में अज्ञात अपराधियों ने महिला की हत्या कर दी। उन्होंने विवाहिता की गोली मारकर जान ली।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 07:29 PM (IST)
बक्सर में अपराधियों ने महिला की गोली मारकर की हत्या, बेटी को भी जमकर पीटा
बक्सर में अपराधियों ने महिला की गोली मारकर की हत्या, बेटी को भी जमकर पीटा

बक्सर, जेएनएन। राजपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में रविवार की देर शाम 40 वर्षीय महिला की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय महिला अपनी 14 वर्षीय पुत्री के साथ शौच के लिए निकली थी। सुबह महिला की खोजबीन में निकले ग्रामीणों ने शव पड़ा देख पुलिस को घटना की सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

राजपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि विवार की शाम करीब 7.30 बजे राजापुर गांव निवासी विपेंद्र राम की 40 वर्षीय पत्नी मंझरिया देवी अपनी 14 वर्षीय पुत्री के साथ शौच के लिए निकली थी। गांव से बाहर निकलते ही कुछ अज्ञात लोगों ने महिला को घेर लिया और जबरन मारपीट कर उसकी पुत्री को वहां से भगा दिया। इसके बाद अपराधी महिला को जबरन पकड़कर गांव से करीब एक किमी दूर मौजूद बागीचे में ले गए। जहां महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद हत्यारे फरार हो गए। इस बीच महिला की पुत्री द्वारा भागते हुए आकर गांव में लोगों को घटना की जानकारी देने के बाद कुछ लोग गांव से निकलकर महिला की तलाश में आगे गए। जिस तरफ आरोपित महिला को लेकर गए थे उस तरफ बारिश के से कीचड़ तथा रात के अंधेरा को देखते हुए ग्रामीण आगे बढऩे का साहस नहीं कर सके।

गांव वालों ने दी पुलिस को खबर

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की ग्रामीणों द्वारा यदि तत्काल सूचना दी गई होती तो शायद पुलिस हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने में सक्षम हो पाती। सोमवार की सुबह बधार में निकले ग्रामीणों ने महिला का शव बगीचे में पड़ा देख को पुलिस को इससे अवगत कराया। शव के परीक्षण में पता चला कि महिला को करीब से सटाकर गोली मारी गई है। गांव के लोगों तथा बच्ची से हुई बातचीत में भी अभी तक कुछ निकलकर सामने नहीं आया है। इस बीच सूचना मिली है कि मृतक महिला का पति पंजाब में कोई काम करता है और गांव बहुत कम आता है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से हत्या की जांच में लगी है। 

chat bot
आपका साथी