वृक्ष के बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते

पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह जगह पर कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण किया गया साथ ही इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 10:43 PM (IST)
वृक्ष के बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते
वृक्ष के बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते

आरा। पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह जगह पर कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण किया गया साथ ही इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। मध्य विद्यालय, कारीसाथ के प्रांगण में डी.के.कारमेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष सह लॉयन्स क्लब ऑफ इंटरनेशनल के जिला 322-ई के उप जिला पाल- द्वितीय डॉ.मधेश्वर सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण के साथ आसपास के इलाकों कुल 500 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल मानव सभ्यता ही नहीं, बल्कि समस्त पृथ्वी के लिए जीवन डोर के रूप में कार्य करते हैं। ये कार्बन-डाइऑक्साइड को अवशोषित करने के साथ-साथ समस्त जीवों के लिए ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं। यही कारण है कि हमारे सनातन धर्म में भी वृक्षों की अराधना का प्रमाण उपलब्ध है।आज भी हमारे देश में वृक्षों की पूजा-अर्चना पूरी निष्ठा के साथ की जाती है। अगर वृक्ष न रहे तो जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। मेजर राणा प्रताप सिंह ने बताया कि अभी आगे भी पौधारोपण कार्य जारी रहेगा और इसमें लॉयन्स क्लब ऑफ इंटरनेशनल बढ़-चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर लॉयन्स क्लब ऑफ आरा मिलेनियम तथा संबंधित क्लबों के सदस्यों ने पृथ्वी दिवस को एक त्योहार के रूप में मनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सनोज कुमार सिंह, डॉ.कुनाल, राजीव कुमार, निशांत कुमार आदि के आलावा

लॉयन्स क्लब ऑफ इंटरनेशनल के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

लायंस क्लब ऑफ पटना फेमिना के बैनर तले मेगा ट्री प्लांटेशन प्रोजेक्ट के तहत बामपाली स्थित मां आणय देवी बी.एड कॉलेज परिसर में 1000 पौधारोपण किया गया। इसमें सागवान, महोगनी, आंवला, जामुन आदि के पौधे थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीजी- 2 डॉ. महेश्वर सिंह, विशिष्ट अतिथि बीडी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजेश राजमणि, फेमिना की प्रेसिडेंट इला मित्तल, कन्वेनर रीता कुमार, ट्रेजरर माला झा व मधु श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. महेश्वर सिंह ने कहा कि फेमिना द्वारा किया गया यह कार्य प्रशंसनीय व अनुकरणीय है। राजेश राजमणि ने कहा कि संस्था ने इस भव्य आयोजन के माध्यम से एक मिसाल कायम किया है। इससे पर्यावरण संतुलित व साफ होगा। इला मित्तल ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम करके मैंने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है। रीता कुमार ने कहा कि हमारी संस्था ने हमेशा सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दी है। मधु श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। आयोजन को सफल बनाने में मधु चंद्रा गांगुली, कुमुद, सुमनी देवालय, झूमा, संगीता प्रकाश, मंजू प्रकाश आदि की सराहनीय भूमिका रही।

बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर आरा यूथ ग्रुप ने पौधारोपण अभियान चलाया। मिडिया प्रभारी संस्कार कृष्णा के नेतृत्व मे 30 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवास और आसपास पौधारोपण किया।कलेक्ट्रेट सूर्य मंदिर परिसर मे पीपल, बरगद और अशोक के पौधे का रोपण करते हुए सावन कुमार, संस्कार कृष्णा, चित्रांश दुर्गेश और कृष्ण मोहन ठाकुर ने कहा कि पौधारोपण और उसका संरक्षण प्रकृति संतुलन के लिए अनिवार्य है। स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छ हवा, जल स्तर, वर्षा और हमारी सैकडों आवश्यकता का आधार पौधे हैं। इसलिए इनके साथ परिवारिक सदस्य का संबंध कायम करना होगा। पौधारोपण कार्यक्रम मे कुसुम गुप्ता, दीपक जी, सावन कुमार, संस्कार कृष्णा, चित्रांश दुर्गेश और कृष्ण मोहन आदि कार्यकर्ताओं ने अलग -अलग जगह पर भी पौधारोपण किया।

आरा नगर वार्ड नंबर- 43 में जदयू के पदाधिकारी डॉ. शशि कुशवाहा, सक्सेना जी, रिकू चौधरी, राजकुमार गुप्ता, पप्पू चौधरी, ददन कुमार, राम चंदन कुशवाहा, पिटू सिंह, जमुना चौधरी, प्रदेश पदाधिकारी नंदकिशोर यादव समेत कई कार्यकर्ता की मौजूदगी में पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए पौधरोपण किया गया।

chat bot
आपका साथी