छापेमारी में दो अवैध पिस्तौल व गोली बरामद, 38 गिरफ्तार

भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह के आदेश पर कांड में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी एवं शराब और अवैध शराब बरामदगी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान लूटपाट एवं आ‌र्म्स एक्ट समेत अलग-अलग मामलों में 38 पकड़े गए। इसमें शराब में 22 कांड में नौ एवं वारंट में सात पुलिस के हत्थे चढ़े है। दो अवैध हथियार व गोली के अलावा 72 लीटर देसी व तीन लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jul 2022 11:20 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jul 2022 11:20 PM (IST)
छापेमारी में दो अवैध पिस्तौल व गोली बरामद, 38 गिरफ्तार
छापेमारी में दो अवैध पिस्तौल व गोली बरामद, 38 गिरफ्तार

आरा (भोजपुर) । भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह के आदेश पर कांड में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी एवं शराब और अवैध शराब बरामदगी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान लूटपाट एवं आ‌र्म्स एक्ट समेत अलग-अलग मामलों में 38 पकड़े गए। इसमें शराब में 22, कांड में नौ एवं वारंट में सात पुलिस के हत्थे चढ़े है। दो अवैध हथियार व गोली के अलावा 72 लीटर देसी व तीन लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। पवना थाना पुलिस ने बाइक सवार निरंजन राय को एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन व एक गोली के साथ धर दबोचा। रन्नी नहर पुल के पास से गिरफ्तारी हो सकी। पकड़ा गया शख्स गड़हनी थाना के अगिआंव का निवासी है। इसे लेकर आ‌र्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसी तरह बहोरनपुर ओपी पुलिस ने एक देसी कट्ठा के साथ प्रिस कुमार राय को धर दबोचा। इसी तरह पवना पुलिस ने लूटपाट के मामले में फरार बदमाश अभू कुमार उर्फ अम्भू यादव को गिरफ्तार कर लिया । पकड़ा गया बदमाश चांदी के सलेमपुर गांव का निवासी है। एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में केवटिया से सोनू यादव को धर दबोचा।

चोरी की बाइक समेत पकड़े गए

गीधा ओपी पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ सोन सिंह को धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपित पटना जिले के नौबतपुर थाना के नकही गांव का निवासी है। धोबहां ओपी पुलिस ने हेमतपुर से विवेक सिंह उर्फ विजेता सिंह को गिरफ्तार कर लिया। नवादा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में महाराणा प्रताप नगर निवासी पियुष सिंह एवं मझौआ इलाके के कुंदन कुमार को धर दबोचा। चोरी की एक बाइक को भी बराम किया गया है। हालांकि, मुख्य सरगना अजय राजपुत फरार है। टाउन थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ रोहित सिंह को धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपित मुफस्सिल थाना के भकुरा गांव का निवासी है। इसी तरह घोड़पोखर निवासी कमलेश यादव को 30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी