छात्रा से छेड़खानी के मामले मे दो गिरफ्तार

भोजपुर। आरा के उदवंतनगर थाना पुलिस ने जीरो माईल के समीप छात्रा से छेड़खानी करने के मा

By Edited By: Publish:Thu, 26 May 2016 03:14 AM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 03:14 AM (IST)
छात्रा से छेड़खानी के मामले मे दो गिरफ्तार

भोजपुर। आरा के उदवंतनगर थाना पुलिस ने जीरो माईल के समीप छात्रा से छेड़खानी करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जीरोमाइल के समीप छात्रा बस से वापस अपने घर जा रही थी, इसी बीच बाइक पर सवार कुछ मनचले बस रुकवा कर ड्राइवर के साथ मारपीट करने लगे और बस में बैठीं छात्राओं के साथ छेड़खानी करने लगे। जानकारी मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मनचलों को गिरफ्तार कर थाने लाई। पुलिस के पहुंचते ही कई मनचले भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि छेड़खानी के मामले में दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया रोहित कुमार उदवंतनगर थाना क्षेत्र का बताया जाता है। वहीं दूसरा आर्यन कुमार उर्फ रौनक आयर थाना क्षेत्र का है। थानाध्यक्ष ने बताया कि काफी दिनों से ये लोग स्कूल बस को रोकने की कोशिश करते थे, परंतु चालक नहीं रुकता था। बुधवार को उन युवकों द्वारा जबरन बस चालक को रूकवा कर उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसका दाहिना हाथ टूट गया। जख्मी का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में कराया गया।

chat bot
आपका साथी