पेंशन धारियों के लिए विशेष कैंप आज

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार से विभिन्न प्रकार के पेंशन में हुई गड़बड़ियो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 08:03 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 08:03 PM (IST)
पेंशन धारियों के लिए विशेष कैंप आज
पेंशन धारियों के लिए विशेष कैंप आज

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार से विभिन्न प्रकार के पेंशन में हुई गड़बड़ियों के सुधार के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में वैसे पेंशन धारियों के पेंशन खातों में सुधार किया जाएगा जिनका पेंशन पहले मिलता था। लेकिन कागजातों में गड़बड़ी के कारण पेंशन उनके खाते में नहीं आ पा रहा है। इन गड़बड़ियों को सुधारने के लिए पेंशनधारियों का आधार कार्ड, बैंक पासबुक का छाया प्रति तथा पेंशन का लेखा संख्या लिया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पहले दिन प्रखंड के लालू डेरा ईश्वर पुरा तथा पंचायत के पेंशन धारियों का सुधार हेतु आवेदन लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी