सड़क दुर्घटना में 12 लोग घायल

भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पीरो- जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर दलीपपुर मोड़ और तेंदुनी गांव के बीच सोमवार की शाम ट्रक एवं ऑटो के बीच टक्कर में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:31 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:31 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में 12 लोग घायल
सड़क दुर्घटना में 12 लोग घायल

आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पीरो- जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर दलीपपुर मोड़ और तेंदुनी गांव के बीच सोमवार की शाम ट्रक एवं ऑटो के बीच टक्कर में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। हादसे को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। सभी घायल आयर गांव के निवासी है। जानकारी के अनुसार आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव निवासी महादलित टोले के लोग शादी के लिए दलीपपुर गांव में लड़की देखने गए हुए थे। गांव से लड़की देखने के बाद सभी लोग ऑटो से वापस घर लौट रहे थे। इस बीच पीरो- जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर दलीपपुर मोड़ और तेंदुनी गांव के बीच ट्रक व ऑटो के बीच टक्कर हो गई। जिसमें शनीचर मुसहर, फुदुल मुसहर, धनलाल मुसहर सिपाही मुसहर, हरिप्रसाद तथा अनिल मुसहर सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी लोग दलीपपुर गांव निवासी हरेंद्र मुसहर के घर से शादी के लिए लड़की देखकर अपने घर आयर लौट रहे थे। लेकिन, होनी को कुछ और मंजूर था। इसे लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही।

chat bot
आपका साथी