21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन

 नगर के सस्ता बाजार में जगदीशपुर प्रखंड एनडीए के घटक दलों की एक  बैठक अनुप पटेल की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्रीभगवान ¨सह कुशवाहा उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 05:31 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 05:31 PM (IST)
21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन
21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन

भोजपुर।  नगर के सस्ता बाजार में जगदीशपुर प्रखंड एनडीए के घटक दलों की एक  बैठक अनुप पटेल की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्रीभगवान ¨सह कुशवाहा उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर कार्यकर्ताओं ने जगदीशपुर प्रखंड के अनुप पटेल को एनडीए का संयोजक मनोनीत किया। सभी एनडीए घटक दलों के प्रखंड अध्यक्षों  सहित 21 सदस्यों की कार्यकारिणी भी चयनित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्रीभगवान ¨सह कुशवाहा ने  बिहार सरकार एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए एनडीए को मजबूत करने की बात कही। बैठक में लोजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान, बीजेपी के अध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष ललन कुशवाहा, जनता दल यूनाइटेड के युवा प्रदेश सचिव पप्पू कुशवाहा, विनय मिश्रा, पूर्व मुखिया मुक्ति ¨सह, रुपा राम, रहीमुद्दीन वारसी, गुरुशरण ¨सह, राकेश यादव, अंगद चौधरी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी