गलत आचरण का विरोध करने पर हत्या

भोजपुर जिले में एक वहशी पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 11:12 PM (IST)
गलत आचरण का विरोध करने पर हत्या
गलत आचरण का विरोध करने पर हत्या

आरा। भोजपुर जिले में एक वहशी पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना गजराजगंज ओपी के मसाढ़ गांव की है। शुक्रवार की सुबह मकान के कमरे से महिला का शव बरामद किया गया। हत्या करने का आरोप पति पर है, जो घटना के बाद फरार बताया जाता है। महिला के गर्दन पर काले रंग के जख्म का निशान पाया गया है। मृतका रीमा देवी(30वर्ष) मसाढ़ गांव निवासी बलवंत ¨सह उर्फ मुनचुन ¨सह की पत्नी थी। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना को लेकर काफी देर भीड़ लगी रही। इसे लेकर बड़े भाई अजय कुमार ¨सह ने संबंधित थाना में नामजद केस दर्ज कराया है। जिसमें अपनी बहन के पति को आरोपी बनाया है।

----

शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का आरोप आरा मुफस्सिल थाना के धोबहां ओपी अन्तर्गत भदेयां गांव निवासी स्व.धनंजय ¨सह की पुत्री रीमा की शादी साल 2001 में गजराजगंज ओपी के मसाढ़ गांव निवासी अनमोल ¨सह के पुत्र बलवंत ¨सह उर्फ मुनचुन ¨सह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी पति रीमा को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते चला आ रहा था। इस दौरान दांपत्य जीवन के दौरान दो पुत्र व दो पुत्री की भी प्राप्ति हुई। लेकिन, प्रताड़ना का दौर नहीं रूका। इस बीच कन्या पक्ष के लोगों ने पंचायती कर समझाने का भी प्रयास किया। पर हरकतें नहीं बदली। इस बीच गुरुवार की रात महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद कोहराम मच गया। भदेयां गांव से परिजन समेत ग्रामीण मसाढ़ गांव पहुंच गए। महिला की हत्या के बाद दो बेटा ¨प्रस, पियुश व दो बेटी खुशी व चुलबुल के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

--

मृतका के भाई का आरोप, शराब व गांजा पीकर करता था प्रताड़ित

मृतका रीमा देवी के बड़े भाई अजय कुमार ¨सह ने जो केस दर्ज कराया है, उसमें आरोप लगाया है कि उसका बहनोई शराब व गांजा पीकर उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। आचरण भी ठीक नहीं था। जिसका बहन विरोध करती थी। इस बीच रात में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बहन के शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया। बाद में सूचना दिए जाने पर पुलिस पहुंची। आरोपी बलवंत गांव पर ही किराना दुकान चलाया करता है।

----

कमरा का ताला तोड़कर निकाला गया शव

हत्या की घटना के बाद जब मायके वाले मसाढ़ गांव पहुंचे तो कमरे में आगे से ताला बंद था। जब मायके वाले ताला तोड़कर अंदर गए तो कमरे में पलंग पर रीमा की लाश पड़ी थी। जिबके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पंचनामा बनाकर शव को सदर अस्पताल लाया गया। ओपी प्रभारी अनील दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति फरार है।

chat bot
आपका साथी