संगठन को सशक्त बनाने को ले लोजपा की बैठक

संगठन को बूथ-पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने के लिए लोजपा की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय पाट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Dec 2017 03:01 AM (IST) Updated:Mon, 18 Dec 2017 03:01 AM (IST)
संगठन को सशक्त बनाने को ले लोजपा की बैठक
संगठन को सशक्त बनाने को ले लोजपा की बैठक

भोजपुर। संगठन को बूथ-पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने के लिए लोजपा की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश्वर ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दोनों कमेटी को नए सिरे से चालू माह पूरी तरह तैयार करने का निर्णय लिया गया। धान क्रय के सवाल पर पार्टी नेताओं ने कहा कि मिलरों, पैक्स अध्यक्षों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की मिली भगत से आज किसानों का धान क्रय नहीं हो रहा है। केंद्रीय मंत्री सह लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सही तरीके से धान क्रय के निर्देश के बावजुद कोई प्रगति नहीं हो रही है। को-आपरेटिव बैंक की भूमिका पर संदेह जताते हुए उन्होंने एक सप्ताह में गंभीरतापूर्वक सुधार करने की मांग किया। बैठक में बबीता कुमारी यादव को लोजपा महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया गया और पार्टी के प्रदेश व केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया गया। मंच संचालन दलित सेना के जिला अध्यक्ष संजीव चौधरी ने किया। अन्य शामिल पार्टी नेताओं में श्रीकुमार ¨सह, बनारसी प्रसाद आजाद, शशिकांत त्रिपाठी, संजू पासवान, रमेश पासवान, बैजनाथ उपाध्याय, बबीता कुमारी यादव, पुनम ¨सह, आरती कुमारी, दिलीप कुमार, सुरेन्द्र पासवान, संजय कुमार, राधेश्याम केशरी, उमानाथ पासवान, सत्यनारायण पांडेय, उदयनाथ ¨सह, रामचन्द्र ¨सह आदि थे।

chat bot
आपका साथी