मछली नहीं देने के विवाद में नृशंस हत्या, मछुआरे को खौलते पानी में डाल दिया

भोजपुर जिले में सोन नदी के तट से एक मछुआरे का शव बरामद किया गया है। परिजनों का आरोप है कि मछली नहीं देने के विवाद में शराब कारोबारियों ने उसकी नृशंस हत्या की है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 04:31 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 10:53 PM (IST)
मछली नहीं देने के विवाद में नृशंस हत्या, मछुआरे को खौलते पानी में डाल दिया
मछली नहीं देने के विवाद में नृशंस हत्या, मछुआरे को खौलते पानी में डाल दिया

 भोजपुर [जेएनएन]। मछली नहीं देने के विवाद में शराब कारोबारियों ने एक मछुआरे की नृशंस हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मछुआरे को शराब कारोबारियों ने खौलते पानी में फेंक दिया। उसका शव सोन नदी घाट से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पटना जिले के मनेर थाना के इस्लामगंज निवासी जोगिंदर साहनी के तौर पर हुई है।

मछुआरे पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या की जाने की बात भी सामने आ रही है हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। 

स्थानीय ग्रामीण जब सुबह नदी किनारे टहलने गए तो अचानक देखा कि एक युवक का शव नदी के किनारे पड़ा है। लोगों ने इसकी सूचना कोईलवर थाना पुलिस और मनेर थाने को दी। ग्रामीणों की मानें तो यह हत्या अवैध शराब माफियाओं द्वारा की गई है। मृतक मछुआरा का काम करता था।

शव मिलने की खबर के बाद दोनों जिलों की थाना पुलिस काफी देर तक सीमा क्षेत्र के विवाद में शव उलझी रही और शव को उठाने से परहेज करती रही लेकिन जब मृतक के परिजन हंगामा करने लगे तब कोईलवर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे आरा सदर अस्पताल भेजा।

इस मामले में जिला एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि फिलहाल मामले की पड़ताल चल रही है। उन्होंने युवक के पुलिस का मुखबिर होने की बात को भी नकार दिया है। हत्या के कारणों की तहकीकात की जा रही है। वहीं परिजनों ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी है। 

chat bot
आपका साथी