फिरौती के लिए किया था बालक का अपहरण, दो गिरफ्तार

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना अन्तर्गत गड़हा गांव से तीन साल के बच्चे शिवम का अपहरण फिरौती की नीयत से किया गया था। जिसे पुलिस ने दो घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी भोजपुर एसपी आदित्य कुमार ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 07:41 PM (IST)
फिरौती के लिए किया था बालक का अपहरण, दो गिरफ्तार
फिरौती के लिए किया था बालक का अपहरण, दो गिरफ्तार

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना अन्तर्गत गड़हा गांव से तीन साल के बच्चे शिवम का अपहरण फिरौती की नीयत से किया गया था। जिसे पुलिस ने दो घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी भोजपुर एसपी आदित्य कुमार ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। गिरफ्तार आरोपितों में एक महिला भी है। जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया मुख्य आरोपी रोहित कुमार उर्फ बंगाली कुमार उदवंतनगर के गड़हा गांव निवासी मधेश ¨सह का पुत्र बताया जाता है। पहले से उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है।

----------

घर से बाहर खेलने गया था शिवम, उसी समय कर लिया था अगवा :

घटना के संबंध में बताया जा रहा कि उदवंतनगर थाना के गड़हा गांव निवासी जय कुमार ¨सह का पुत्र शिवम कुमार गुरुवार को घर से बाहर खेलने निकला हुआ था। उसी समय उसे अगवा कर लिया गया था । जिसे लेकर बालक के चाचा राजकुमार ¨सह ने उदवंतनगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कराया गया था । जिसके बाद एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ पंकज कुमार एवं सदर इंस्पेक्टर मुन्नू प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद टीम ने रोहित उर्फ बंगाली को धर दबोचा। इसके बाद उसके निशानदेही पर अपहृत बालक को बरामद कर लिया गया। अपहृत की बरामदगी जीरो माइल, ओवरब्रिज के नीचे एक झोपड़ीनुमा घर से संभव हो सकी। उसी संबंधित घर में छिपाकर रखा गया था। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर उसकी सहयोगी राधिका देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला राधिका देवी चांदी थाना के रूपचकिया गांव निवासी मंटू यादव की पत्नी है। पकड़ी गई महिला मुख्य आरोपी की रिश्तेदार है।

------------- फिरौती के पैसे नहीं मिलने पर हत्या करने की भी थी साजिश :

इधर, एसपी आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी रोहित तथा उसकी सहयोगी महिला राधिका देवी ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया है कि बच्चे को अगवा करने के बाद फिरौती मांगने के लिए प्ला¨नग बना रहे थे कि उसी समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने यह भी पुलिस को बताया कि फिरौती नहीं मिलने पर बालक की हत्या करने की तैयारी में थे। टीम में सदर डीएसपी पंकज कुमार, सदर इ़ंस्पेक्टर मुन्नू प्रसाद, उदवंतनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन व एएसाई विजय कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान भगवान प्रसाद, ¨प्रस कुमार एवं कमलेश कुमार आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी