छठ को लेकर बढ़ा सद्भाव, हर किसी के मन में सेवाभाव

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पर विभिन्न सामाजिक संस्थानों द्वारा आज दूसरे दिन भी शहर में कई जगह स्टाल लगाकर फल-सूप का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 11:10 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 11:10 PM (IST)
छठ को लेकर बढ़ा सद्भाव, हर किसी के मन में सेवाभाव
छठ को लेकर बढ़ा सद्भाव, हर किसी के मन में सेवाभाव

आरा। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पर विभिन्न सामाजिक संस्थानों द्वारा आज दूसरे दिन भी शहर में कई जगह स्टाल लगाकर फल-सूप का वितरण किया गया। स्थानीय जेल रोड स्थित लल्लू साह ज्वेलर्स व साड़ीवाला द्वारा व्रती महिलाओं के बीच सूप, नारियल, घाघड़ा एवं साड़ी आदि का वितरण किया गया। दुकान मालिक दीपक कुमार अकेला ने बताया कि नहर किनारे घाटों पर अ‌र्घ्य दान के बाद व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच चाय-हलवा का वितरण भी किया जाएगा। वितरण कार्य में शामिल लोगों में डॉ. हरिजी गुप्ता, प्रकाश कुमार, धीरज कुमार, चन्द्रभानू गुप्ता, ओमप्रकाश मुन्ना, जितू सोनी, आनंद कुमार, सुभाष यादव, सुनील, संजय, डॉ. आर.सी. भूषण, अरूण गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, बी.के.राणा, राजकिशोर शर्मा, राजेश्वर राही एवं चंपा देवी आदि थी। वहीं रोटरी क्लब द्वारा डॉ. जीत शर्मा के निजी अस्पताल के पास छठ व्रतियों के बीच सूप, नारियल एवं अगरबत्ती का वितरण किया गया। इस अवसर पर शामिल लोगों में अध्यक्ष कमल नारायण दास, रणधीर ¨सह, अजय पाण्डेय, प्रवीण कुमार द्विवेदी, के.एम.अग्रवाल, सचिव मनोज निराला, अरविन्द ¨सह, अवधेश पाण्डेय एवं डॉ. जीत शर्मा आदि थे। इसी तरह सत्य वृद्धावस्था आश्रम द्वारा स्थानीय पकड़ी मिशन रोड और रमना मैदान स्थित महावीर मंदिर परिसर में व्रतियों के बीच सूप, नारियल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया। संस्थापक संजय राय, महावीर मंदिर के पुजारी सुमन बाबा, इनर व्हील क्लब ऑफ आरण्या की अध्यक्ष पुनीता ¨सह, केदार नाथ राय, युवा जदयू नेता सुनील पाठक, आश्रम के सचिव अभय विश्वास भट्ट, भाजयुमो प्रवक्ता अभिमन्यु ¨सह राजपूत, समाज सेवी कुमुद रंजन दूबे, शशि भूषण मिश्र, डॉ. अभिनित एवं रौशनी देवी, अमित कुमार, रामबाबु यादव, रामप्रकाश यादव, अजीत ¨सह, चंदन मिश्र एवं वेंकटेश उपाध्याय आदि थे। गिफ्ट एकेडमी आवासीय विद्यालय के अहिरपुरवा व महादेवा स्थित संस्था के निदेशक, प्राचार्य व शिक्षक-कर्मचारियों द्वारा दक्षिणी रमना रोड स्थित गोलंबर समेत अन्य जगहों की साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य किया गया। जयप्रकाश स्मारक प्रांगण में साफ-सफाई व वृक्षारोपण भी किया गया। संस्था द्वारा फल व सूप का भी वितरण किया गया। शामिल लोगों में निदेशक अमित कुमार के अलावे चर्चित रंगकर्मी अशोक मानव आदि प्रमुख थे।इनर व्हील क्लब ऑफ आरण्या के बैनर तले रमना मैदान स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में छठ व्रतियों के बीच कलसूप और फल वितरित किया गया। इस अवसर पर छठ लोक आस्था का महान पर्व है। इसमें कई व्रती ऐसे होते हैं, जिनको आर्थिक अभाव के कारण पर्व करने में परेशानी होती है। ऐसे व्रतियों के लिए क्लब ने पूजन सामग्री वितरित किया है। इस अवसर पर संजय राय, अभय विश्वास भट्ट समेत अन्य लोग मौजूद थे। आर.एल.मेमोरियल परिवार के द्वारा हॉस्पीटल के पास तीन दिनों तक छठ व्रतियों के लिए कलसूप के अलावे प्रसाद के लिए फल वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ.विजय गुप्ता ने कहा कि हॉस्पीटल परिवार सामाजिक कार्यों में हमेशा अहम भूमिका निभाता रहा है। आगे भी हम सामाजिक कार्यों के लिए कृत संकल्पित हैं। वितरण के दौरान डॉ.संगीता गुप्ता, विनय कुमार, अजय ¨सह, ¨रकू ¨सह, भागीरथ यादव, मोहन ¨सह, कमलेश ¨सह, कृष्णा यादव, सुनील ¨सह, सागर, सोनू ¨सह आदि मौजूद थे। मीडियाकर्मियों द्वारा भोजपुर दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय के पास मीडियाकर्मियों द्वारा छठ व्रतियों के लिए पूजन सामग्री का वितरण ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो.उमाशंकर पांडेय के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर इं.संजय शुक्ला, प्रियरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, रामजी तिवारी के अलावे मीडियाकर्मियों में मृत्युंजय कुमार सिन्हा, डॉ.भीम ¨सह भवेश, दीपक शास्त्री, संजय श्रीवास्तव, रीतेश चौरसिया, समीर अख्तर, धर्मेन्द्र ¨सह, पंकज सुधांशु, देवराज ओझा, दीनानाथ मिश्र, राजीव मिश्र, अभिनय प्रकाश, बाली, सोनू कुमार, दीपक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अमित गिरी, विक्की कुमार, शुभम सिन्हा, बब्लू, श्रेया, अंजली, दुर्गावती समेत अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी