महाराजा कॉलेज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज

भोजपुर जिला एथलेटिक संघ की एक बैठक नियोगी पेट्रोल पंप स्थित कार्यालय में की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 05:07 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 05:07 PM (IST)
महाराजा कॉलेज में 
एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज
महाराजा कॉलेज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज

आरा। भोजपुर जिला एथलेटिक संघ की एक बैठक नियोगी पेट्रोल पंप स्थित कार्यालय में की गई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने की। बैठक में इस वर्ष भी आगामी 12 नवम्बर को महाराजा कॉलेज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराने का निर्णय हुआ। इसमें 14 से 16 वर्ष के बालक व बालिका शामिल होंगे। 100मीटर की दौड़, 200मीटर की दौड़, 800मीटर की दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेव¨लग थ्रो, हाईजंप और लौंगजंप की प्रतियोगिता होगी। एक प्रतिभागी केवल एक इवेंट में भाग ले सकेगा। चयनित खिलाड़ी आगामी 1-3 दिसम्बर तक आंध्र प्रदेश के तिरूपति में आयोजित सिक्टीन नेशनल इंटर डिस्ट्रीक जूनियर एथलेटिक्स मीट-2018 में शामिल होंगे। बैठक में सचिव यशवंत कुमार ¨सह, अजीत कुमार, शशि यादव, अंजनी शुक्ला, अविनाश ¨सह, प्रशांत कुमार, प्रकाश ¨सह, गौतम ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी