मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को कार्यकर्ताओं की बैठक

संवाद सहयोगी, तरारी (भोजपुर) : बिक्रमगंज में आगामी 3 नवंबर को प्रस्तावित महादलित सम्मेलन में मु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 06:15 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 06:15 PM (IST)
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को कार्यकर्ताओं की बैठक
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को कार्यकर्ताओं की बैठक

संवाद सहयोगी, तरारी (भोजपुर) : बिक्रमगंज में आगामी 3 नवंबर को प्रस्तावित महादलित सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के आगमन को लेकर तरारी प्रखंड के जदयू कार्यकताओं की एक बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित की गई। जदयू नेत्री व पूर्व सांसद मीना ¨सह की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की आगवानी सहित अन्य ¨बदुओं पर आवश्यक तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद कार्यकताओं को इससे संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। बैठक का संचालन युवा जदयू नेता शुभम पटेल ने किया। इस मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, जदयू के तरारी प्रखंड अध्यक्ष अरूण प्रताप ¨सह, सुमेर ¨सह, श्री निवास ¨सह, शिवाधार ¨सह, विनोद कुशवाहा, राजीव कुमार ¨सह, बृंदानंद ¨सह, गोरख शर्मा, रामाशीष रजवार, देवेंद्र कुमार तिवारी सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान पार्टी के सक्रिय व निष्ठावान कार्यकताओं को संगठन की ओर से पूर्व सांसद द्वारा सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी