बिहार में फिर अपराधियों का पुलिस पर हमला; मुठभेड़ में एक जवान घायल, एक गिरफ्तार

बिहार के भोजपुर में अपराधियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। मुठभेड़ में एक जवान को गोली लग गई। पुलिस ने एक अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 08:07 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 08:23 PM (IST)
बिहार में फिर अपराधियों का पुलिस पर हमला; मुठभेड़ में एक जवान घायल, एक गिरफ्तार
बिहार में फिर अपराधियों का पुलिस पर हमला; मुठभेड़ में एक जवान घायल, एक गिरफ्तार

भोजपुर [जेएनएन]। बिहार में फिर अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया है। भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव के समीप  सोमवार की शाम गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस पर हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग कर दी। घटना में एक जवान शिव कुमार घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में एक अपराधी के भी पकड़े जाने की सूचना है। वह भी जख्मी है।

अपराधियों ने अचानक कर दी फायरिंग

घटना के संबंध में बताया जा रहा कि बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए डीआईयू समेत अन्य थानों की पुलिस ने सादे लिबास में चौकीपुर गांव के समीप घेराबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस ने जैसे ही धर-पकड़ की, अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में घायल एक अपराधी की गिरफ्तारी की सूचना है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस दौरान अन्य अपराधी भाग निकले।

एक पुलिसकर्मी घायल

घटना में डीआइयू के जवान शिव कुमार के पेट में गोली लग गई। उसका इलाज आरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। भोजपुर के एसपी अवकाश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाही की स्थिति के बारे में जानकारी ली। पुलिस हमले में शामिल और अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

chat bot
आपका साथी