ट्रेन की चपेट में आने से नीलगाय कटी
आरा : भोजपुर। दानापुर रेल मंडल के आरा- बक्सर रेलखंड के रघुनाथपुर स्टेशन के समीप 123
आरा : भोजपुर। दानापुर रेल मंडल के आरा- बक्सर रेलखंड के रघुनाथपुर स्टेशन के समीप 12335 अप भागलपुर दादर एक्सप्रेस से नीलगाय के कटने से इंजन में खराबी आ गई। जिसके कारण काफी देर तक ट्रेन खड़ी रही। लगभग आधा घंटे तक अप लाइन पर परिचालन ठप्प रहा। अप पूर्वा एक्सप्रेस बिहिया में तथा जन साधारण एक्सप्रेस बनाही स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं कुल्हाड़िया- बिहटा स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर ब्लॉक लगने के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक डाउन लाइन की 14056 ब्रह्मपुत्र मेल, 63220 बक्सर पटना ई एम यू तथा 63234 बक्सर पटना पैसेंजर की ऱफ्तार धीमी रही जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।