14.70 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पेट्रोल पंप मालिक गिरफ्तार

भोजपुर। नवादा थाना पुलिस ने गुरुवार को करीब 14 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक पेट्रोल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 May 2018 12:10 AM (IST) Updated:Fri, 11 May 2018 12:10 AM (IST)
14.70 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पेट्रोल पंप मालिक गिरफ्तार
14.70 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पेट्रोल पंप मालिक गिरफ्तार

भोजपुर। नवादा थाना पुलिस ने गुरुवार को करीब 14 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक पेट्रोल पंप मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पंप मालिक की गिरफ्तारी गुरुवार को आरा रमना मैदान रोड से संभव हो सकी। गिरफ्तार पंप मालिक विनय तिवारी उमा नगर चंदवा निवासी राम बिहारी तिवारी के पुत्र हैं। बताया जा रहा कि नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर, हाउ¨सग कॉलोनी निवासी आनंद दुबे ने 14 लाख, 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने को लेकर विगत 8 मार्च 2017 को नवादा थाना में केस दर्ज कराया था। जिसमें उमानगर, चंदवा निवासी पंप मालिक विनय तिवारी को आरोपी बनाया गया था। इधर, जांचोपरांत आरोप सत्य पाए जाने पर गिरफ्तारी का आदेश दिया गया था। इधर, कोर्ट से गैर जमानतीय गिरफ्तारी वारंट भी निर्गत था। इस बीच गुरुवार को पुलिस ने रमना मैदान इलाके से आरोपी पंप मालिक को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी पकड़े गए पंप मालिक ने बताया कि पहले पार्टनरशिप में व्यवसाय चलता था। जिसमें चेक का लेन-देन भी होता था। इस दौरान हस्ताक्षर युक्त चेक पर राशि डालकर बाउंस करा दिया गया। बाद में कोर्ट में केस भी कर दिया गया। इधर, पंप मालिक की गिरफ्तारी को लेकर थाने में भीड़ लगी रही। श्री तिवारी का चंदवा रोड इलाके में ही पेट्रोल पंप है।

chat bot
आपका साथी