करंट से युवक की मौत

आयर थाना क्षेत्र के महथिन टोला डीह गांव में गुरुवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श में आने से एक युवक की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:16 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:16 PM (IST)
करंट से युवक की मौत
करंट से युवक की मौत

आरा। आयर थाना क्षेत्र के महथिन टोला डीह गांव में गुरुवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 24 वर्षीय राजेश सिंह महथिन टोला डीह गांव निवासी भगवान सिंह का पुत्र था। वह पेशे से एक ट्रैक्टर चालक था। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। इसे लेकर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। हादसे को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। बताया जाता हैं कि महथिन टोला डीह निवासी राजेश सुबह करीब पांच बजे शौच करने के लिए बधार की ओर गया था। जहां, बीच रास्ते में पहले से बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। इस दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया।जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।इसके बाद उसे आनन फानन में इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाया गया। जहां, इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया।इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस गड़हनी पीएचसी पहुंच गई। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल,आरा में करवाया गया।बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां लीलावती देवी,पत्नी सविता देवी व पुत्र अमन एवं पप्पू है। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतक की मां लीलावती देवी,पत्नी सविता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी