रास्ते के विवाद में दो गुट भिड़े, छह घायल

By Edited By: Publish:Mon, 07 Nov 2011 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 07 Nov 2011 10:37 PM (IST)
रास्ते के विवाद में दो गुट भिड़े, छह घायल

आरा,जागरण संवाददाता: चरपोखरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत काउप गांव में सोमवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गये। इस दौरान यहां दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसे लेकर अफरातफरी मची रही। घायलों में भैरो सिंह, धनराज सिंह, पिंटू कुमार , राजेश उर्फ अनिश तथा शशिकांत शामिल है। इसे लेकर दस के विरुद्ध बयान दर्ज कराया गया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काउप गांव में दो गुटों के बीच रास्ते को लेकर पहले से तनातनी चली आ रही थी। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद दोनो गुटों के लोग आपस में भिड़ गये। झड़प में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी