शार्ट सर्किट से लगी आग

संवाद सूत्र, बिहिया(भोजपुर) : प्रखंड के नगर स्थित वार्ड नं 8 के धरहरा महादलित टोली में शार्ट सर्किट

By Edited By: Publish:Fri, 22 May 2015 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2015 05:38 PM (IST)
शार्ट सर्किट से लगी आग

संवाद सूत्र, बिहिया(भोजपुर) : प्रखंड के नगर स्थित वार्ड नं 8 के धरहरा महादलित टोली में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिससे आठ महादलितों का घर जलकर राख हो गया। आग से प्रभावित लोगों में बली मुसहर, शिव प्रसाद, उमेश मुसहर, ज्योति मुसहर, दुखी मुसहर, श्याम लाल मुसहर, गणेश मुसहर और डाक्टर मुसहर का नाम शामिल है। सूचनानुसार एक महादलित का घर सह किराना दुकान भी जल गया है। आग से कपड़ा खाद्यान्न, बिछावन सहित अन्य सामान जल गये हैं। आग लगने की सूचना पर तत्काल पहुंचे सीओ मनोज कुमार ने क्षति की समीक्षा कराते हुए प्रभावित लोगों को प्रति व्यक्ति 4200 रुपया तथा एक क्विंटल खाद्यान्न देने की व्यवस्था करायी है। सीओ ने बताया कि उक्त सहायता शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी। बताया जाता है कि बिजली के तार से निकली चिंगारी से आग लगी तथा देखते ही देखते आठ महादलित लोगों के घरों को राख कर दिया। बाद में स्थानीय लोगों से सहयोग से आग बुझायी जा सकी।

chat bot
आपका साथी