धान खरीद को किसानों ने की सड़क जाम

संवाद सहयोगी, पीरो (भोजपुर) : सरकारी स्तर पर धान की खरीद नहीं किये जाने से आक्रोशित किसानों ने रव

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 07:54 PM (IST)
धान खरीद को किसानों ने की सड़क जाम

संवाद सहयोगी, पीरो (भोजपुर) : सरकारी स्तर पर धान की खरीद नहीं किये जाने से आक्रोशित किसानों ने रविवार को कुरमुरी गाव के समीप पीरो-मोपती पथ को घटों जाम कर प्रदर्शन किया। किसानों द्वारा सड़क जाम किये जाने के कारण इस मार्ग पर घटों आवागमन बाधित रहा। सड़क जाम कर रहे निर्मल सिंह, संजय सिंह, गौरीशकर सिंह, हरेंद्र सिंह, आलोक कुमार, जयराम साह, सत्येंद्र सिंह समेत कई किसानों ने आरोप लगाया कि धान क्रय केंद्र प्रभारी और स्थानीय प्रशासन की मनमानी के कारण किसानों के धान की खरीद बंद कर दी गयी है। आक्रोशित लोगों ने कहा कि धान की खरीद नहीं किये जाने के कारण क्षेत्र के किसानों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गयी है और किसान औने पौने दाम में अपनी फसल बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि धान की खरीद शुरू कराने के लिए उन लोगो द्वारा कई बार स्थानीय प्रशासन से गुहार लगायी गयी, लेकिन अधिकारियों द्वारा किसानों के अनुरोध को पूरी तरह अनसुना कर दिया गया। हर तरफ से निराशा हाथ लगने के बाद उनलोगों को मजबूरन सड़क पर उतरने को बाध्य होना पड़ा। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ मनोज कुमार ने किसानों को धान की खरीद जल्द शुरू कराये जाने का आश्वासन देकर सड़क जाम समाप्त कराया। इस दौरान एसडीओ ने वहा मौजूद तरारी सीओ शशिभूषण को भी आवश्यक निर्देश दिया।

अगिआंव से संवाद सूत्र के अनुसार, अगिआंव प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आये किसानों ने रविवार को आरा-सहार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया तथा धान क्रय में उपेक्षा को लेकर रोषपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। यहां कई दिनों से किसान अनशन पर बैठे हुए हैं। किसानों की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती चली जा रही है। इस दौरान रविवार को आंदोलन ने आक्रामक रूप ले लिया और आक्रोशित किसानों ने आरा-सहार पथ को जाम कर अपने गुस्से का इजहार किया। सड़क जाम के कारण आरा-सहार पथ पर वाहनों का परिचालन घंटों बाधित रहा।

chat bot
आपका साथी