स्कूलों से शैक्षणिक परिभ्रमण पर गये छात्र

By Edited By: Publish:Sun, 13 Jul 2014 01:15 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jul 2014 01:15 AM (IST)
स्कूलों से शैक्षणिक परिभ्रमण पर गये छात्र

संवाद सहयोगी, पीरो : मुख्यमंत्री बिहार दर्शन कार्यक्रम के तहत पीरो प्रखंड के कई विद्यालयों से छात्रों का दल अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों के लिए शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना हुआ। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुखरौली की प्रधानाध्यापिका कौशल्या कुमारी के नेतृत्व में राजगीर व बोधगया के लिए शैक्षणिक परिभ्रमण पर निकले छात्रों के दल को स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने हरी झडी दिखाकर रवाना किया। परिभ्रमण दल के साथ विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव कलावती देवी, अध्यक्ष कुंवरी देवी, विद्यालय के शिक्षक मनोज पाठक, मनोज कुमार, रविरंजन, रेणु कुमारी, दरोगा सिंह आदि भी गये। दूसरी ओर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाखनडीहरा के छात्र-छात्राओं का दल प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी के नेतृत्व में शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए शेरशाह की नगरी सासाराम के लिए रवाना हुआ। प्रधानाध्यापिका के अनुसार छात्र-छात्राओं को सासाराम स्थित शेरशाह के प्रसिद्व मकबरा, चंदन शहीद की प्रसिद्ध पहाड़ी एवं मा ताराचंडी मंदिर का भ्रमण छात्रों द्वारा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी