पंचायत चुनाव में युवाओं को बढ़ेगा प्रतिनिधित्व, 27 दिसंबर से इतने दिनों तक सभी बूथों पर चलेगा विशेष

भागलपुर में इस बार पंचायत चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। इसके लिए सभी बूथों पर नाम जोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 27 दिसंबर से अभियान की शुरुआत होगी।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 07:10 AM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 07:10 AM (IST)
पंचायत चुनाव में युवाओं को बढ़ेगा प्रतिनिधित्व, 27 दिसंबर से इतने दिनों तक सभी बूथों पर चलेगा विशेष
भागलपुर में इस बार पंचायत चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

भागलपुर, जागरण संवाददाता। आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को डीएम प्रणव कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड स्तर पर बीडीओ से विस्तृत जानकारी ली। सभी बीडीओ को 28 दिसंबर तक मतदाता सूची का विखंडन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। पंचायत स्तरीय चुनाव को लेकर सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों को चिह्नित करने का भी निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 

18 से 19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं का प्रतिनिधित्व अभी कम 

मतदाता सूची में वर्तमान में 18 से 19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं का प्रतिनिधित्व जनसंख्या के अनुसार कम है। डीएम ने मतदाता सूची में ऐसे मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी करने का निर्देश दिया है। वहीं लिंगानुपात के अंतर को भी कम के लिए आवश्यक कदम उठाया जाएगा। विशेष अभियान के तहत दोनों बिन्दुओं पर गंभीरता से कार्य करने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया गया है।

बीडीओ को दी गई विशेष अभियान के बारे में जानकारी 

बीडीओ को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले विशेष अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही अभियान की आवश्यक तैयारी ससमय पूरा करने का निर्देश दिया है। इस बैठक में डीपीआरओ प्रमोद कुमार पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्‍य वरीय पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।

राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

वीडियो कांफ्रेंसिंग के पहले डीएम ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों से विशेष अभियान के प्रचार प्रसार में सहयोग मांगा गया है। ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके। दरअसल, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 27 दिसंबर से 10 जनवरी 2021 को सभी बूथों पर विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मतदान केंद्र पर संबंधित पदाधिकारी को कागजातों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।  

chat bot
आपका साथी