मजदूरी मांगने गए मजदूर की पीटकर हत्या, परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा

पूरे देश में लॉकडाउन है। इस दौरान जमुई में फसल कटाई करने की मजदूरी मांगने गए मजदूरों की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। इसी परिवार के कई अन्‍य सदस्‍यों को घायल कर दिया।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 15 Apr 2020 01:04 PM (IST) Updated:Wed, 15 Apr 2020 01:04 PM (IST)
मजदूरी मांगने गए मजदूर की पीटकर हत्या, परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा
मजदूरी मांगने गए मजदूर की पीटकर हत्या, परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा

जमुई, जेएनएन। जमुई जिला में एक मजदूर की उस समय पीट-पीटकर हत्या कर दी, जब वह फसल कटाई की मजदूरी मांगने जमीन मालिक के घर गया था। जमीन मालिक ने उसके साथ बेरहमी से पिटाई कर दी। मजदूर के परिवार के अन्य सदस्यों को पीट दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

जानकारी के अनुसार बैजलपुरा गांव में मजदूरी मांगने गए एक मजदूर की दबंगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजेश पासवान के रूप में हुई है। मामले में मृतक के भाई के ने आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं। बताया जाता है कि मृतक अपने पड़ोसी राजेन्द्र पासवान के साथ गेहू कटाई का काम करता था। उसका मजदूरी का दो सौ रूपया राजेन्द्र पासवान के पास रह गया था। 13 अप्रैल की शाम वह मजदूरी का पैसा मांगने गया था। पैसा को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया। जिसके बाद राजेन्द्र पासवान एवं उसकी पत्नी के अलावा अजय पासवान, विजय पासवान तथा बेबी देवी गाली ग्लौज करते हुए लाठी-डंडा से राजेश की पिटाई कर दी।

इतना ही नही विजय पासवान राजेश के छाती पर चढ़ गया। इस कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ा रहा। बाद में स्वजन ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्प्ताल में भर्ती कराया। जहां उसकी नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्प्ताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से इलाज कराकर घर लौटने के बाद बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

इधर, मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि मामला दर्ज आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में उस परिवार के अन्य जख्‍मी का इलाज भी स्‍थानीय अस्‍पताल का चल रहा है। हालांकि अन्‍य जख्मी लोगों की स्थिति चिंताजनक नहीं है। 

chat bot
आपका साथी