बाढ़ का कहर : थामस बांध टूटा, कई गांवों में फैला पानी Katihar News

शुक्रवार की सुबह बरंडी नदी में उफान से फलका थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के समीप थामस बांध टूट गया। इससे बाढ़ का पानी प्रखंड के करीब एक दर्जन गांवों में फैल गया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 12:31 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 12:31 PM (IST)
बाढ़ का कहर : थामस बांध टूटा, कई गांवों में फैला पानी  Katihar News
बाढ़ का कहर : थामस बांध टूटा, कई गांवों में फैला पानी Katihar News

कटिहार [जेएनएन]। कटिहार में बाढ़ का कहर जारी है। नदियों के उफान और तेज गति से ​बहाव के कारण बांध टूटने लगे हैं। बांध टूटने से कई गांवों में पानी भर गया।

शुक्रवार की सुबह बरंडी नदी में उफान से फलका थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के समीप थामस बांध टूट गया। इससे बाढ़ का पानी प्रखंड के करीब एक दर्जन गांवों में फैल गया है। साथ ही सैकडों एकड़ में लगी धान फसल जलमग्न हो गई है। बांध टूटने की सूचना से इलाके में अफरातफरी मच गई है।

सूचना मिलते ही फलका बीडीओ और सीओ के साथ जिला मुख्यालय से भी कई अधिकारी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

इधर बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। डीएम पूनम भी लगातार स्थिति की जानकारी ले रही है। बता दें कि जिले के आधा दर्जन प्रखंड पहले से ही गंगा और महानंदा नदियों में आई बाढ़ के कारण जलमग्न है।

chat bot
आपका साथी