ठाकुरगंज के इन चार पैक्सों के लिए 15 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, जानिए क्या है तैयारी

ठाकुरगंज में पैक्स चुनाव को लेकर कवायद शुरू हो गई है। यहां पर 15 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। भोलमारा पैक्स में 3587 छैतल में 3731 बेसरबाटी में 3637 और सखुआडाली में 2615 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 03:08 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 03:08 PM (IST)
ठाकुरगंज के इन चार पैक्सों के लिए 15 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, जानिए क्या है तैयारी
ठाकुरगंज में पैक्स चुनाव को लेकर कवायद शुरू हो गई है।

 जागरण संवाददाता, किशनगंज। ठाकुरगंज प्रखंड के 22 में से चार पैक्स के चुनाव की तैयारी प्रशासन के द्वारा शुरू कर दी गई है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 15 फरवरी को भोलमारा, छैतल, बेसरबाटी एवं सखुआडाली में पैक्स चुनाव के लिए सहकारिता विभाग कमर कस ली है। इन चार पैक्स के चुनाव में 13,570 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पैक्स अध्यक्ष और प्रबंध समिति का चुनाव चुनेंगे। जिसमें भोलमारा पैक्स में 3587, छैतल में 3731, बेसरबाटी में 3637 और सखुआडाली में 2615 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

यह जानकारी देते हुए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अभिराम ङ्क्षसह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने 700 मतदाताओं की जगह 450 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाने का निर्देश दिया है। भीड़ से बचने के लिए मतदान का समय सुबह 6.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। 30 जनवरी से दो फरवरी तक दिन के 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन लिया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच व स्क्रूटनी तीन से चार फरवरी तक होगी। नामांकन वापसी छह फरवरी तक होगी। छह फरवरी की शाम को अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। मतदान 15 फरवरी को होगा और उसी दिन मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कराया जाएगा।

बताते चलें कि प्रखंड के इन चार पैक्स में चुनाव को लेकर इससे पूर्व दो बार चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, लेकिन कोरोना व बाढ के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। अब जाकर नई अधिसूचना जारी होते ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान की पूरी प्रक्रिया में कोविड- 19 के गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। सभी मतदान केंद्र को मतदान से एक दिन पहले सैनिटाइज करवाया जाएगा। केंद्र में प्रवेश के दौरान मतदाताओं का थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। मतदान केंद्र पर कार्यरत सभी कर्मियों को मास्क और डिस्पोजल ग्लव्स भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी