प्रतिबंधित मांस बेचने पर हंगामा, पुलिस ने किया घर सील

भागलपुर के कहलगांव में प्रतिबंधित मांस की बिक्री करने वाले गिरोह का उजागर हुआ। पुलिस उस गिरोह के सदस्‍यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 21 Apr 2020 04:14 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2020 04:14 PM (IST)
प्रतिबंधित मांस बेचने पर हंगामा, पुलिस ने किया घर सील
प्रतिबंधित मांस बेचने पर हंगामा, पुलिस ने किया घर सील

भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर जिला के कहलगांव नगर के पैठानपुरा मुहल्ले में एक घर से प्रतिबंधित मांस काटकर बेचने की सूचना मिलते ही मुहल्ले के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीपीओ रेशु कृष्णा, कहलगांव थानाध्यक्ष गजेन्द्र कुमार, बीडीओ विजय कुमार सौरभ, एएसडीओ शंभू शरण सिंह, नगरपंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे।

यह देख मु. रिजवान उर्फ ङ्क्षरटन घर में ताला लगाकर भाग निकला। पुलिस ने उसके घर से प्रतिबंधित मांस, तराजू, मांस काटने का औजार आदि बरामद किया। घर को सील कर दिया गया है। पशु चिकित्सा पदाधिकारी अर्चना कुमारी समेत अन्य दो चिकित्सक ने जांच के लिए मांस का सैंपल लिया। वहां लगी भीड़ को पुलिस ने समझा कर हटाया। लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और शांति बनाए रखने की अपील की।

मुहल्ले के लोगों ने बताया कि रिजवान घर में अकेला रहता है। परिवार यहां नहीं है। घर से ही प्रतिबंधित मांस काटकर बेचता था। एसडीपीओ ने कहा कि रिजवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। कहलगांव विधायक सदानंद सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित मांस काटकर बेचने वाले की गिरफ्तारी हर हाल में होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा व एकता का माहौल बनाए रखने की अपील की।

chat bot
आपका साथी