बिहार के सभी हाई स्कूलों में चलेगा उन्नयन स्मार्ट क्लास

बिहार के सभी हाई स्कूलों में लागू हो जाएगा उन्नयन अभियान। इस संबंध में बिहार कैबिनेट ने फैसला कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Jun 2019 02:54 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jun 2019 06:32 AM (IST)
बिहार के सभी हाई स्कूलों में चलेगा उन्नयन स्मार्ट क्लास
बिहार के सभी हाई स्कूलों में चलेगा उन्नयन स्मार्ट क्लास

(राहुल कुमार) बांका: डेढ़ साल पहले बांका के पांच शाहपुर, खड़हरा, चांदन, कटोरिया और गुरुद्वार हाई स्कूलों के छात्रों को स्मार्ट क्लास में पढ़ाने का अभियान शुरू हुआ था। तब किसी को इसका आभास तक नहीं था कि, यह किसी बड़े प्रयास का बीजारोपण सिद्ध होगा।

लेकिन, इसके पीछे डीएम कुंदन कुमार की मेहनत और सक्रियता ने उन्नयन बांका को वह मुकाम दिलाया, जो अब बिहार की शिक्षा व्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित होने जा रहा है। बांका जिले के 91 स्कूलों में चल रहा यह अभियान अगले महीने से बिहार के सभी हाई स्कूलों में लागू हो जाएगा। इस संबंध में बिहार कैबिनेट ने फैसला कर लिया है। गर्मी की छुट्टी के बाद हाई स्कूल खुलने पर इस पर काम शुरू हो जाएगा।

......

सभी विषयों की होगी पढ़ाई

इस सिस्टम से हाई स्कूलों में सामान्य क्लास के साथ स्मार्ट क्लास चलेंगे। बच्चे पढ़ाई के साथ दसवीं कक्षा के सभी पाठों के वीडियो लेक्चर भी देखेंगे। विजुअल देखकर पढ़ाई करने से विषय के प्रति बच्चों की समझ बढ़ेगी। इस तकनीक से पढ़ाई किए जाने से बांका में मैट्रिक परीक्षा के रि•ाल्ट में जबरदस्त सुधार आया है। जिले के कई हाई स्कूलों में छात्र और विकास कोष की राशि खर्च कर इसे शुरू किया गया था। पर अब सरकार सभी स्कूलों को इसमें प्रयुक्त संसाधनों की खरीद के लिए 90 ह•ार रुपये मुहैया कराएगी। उस राशि से 55 इंच की टीवी के साथ बैट्री और इन्वर्टर आदि खरीदे जाएंगे।

......

उन्नयन स्मार्ट क्लास की सफलता का जिक्र सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस साल बांका के ककवारा हाई स्कूल में उसका डेमोस्ट्रेशन देखकर उसकी सराहना की थी। उन्होंने करीब घंटे भर कक्षा में बैठ बच्चों की पढ़ाई देखी थी। उस दौरान कई विभागों के सचिव भी उनके साथ थे। सुगमतापूर्वक विभिन्न विषय पढ़ाने की इस उन्नयन तकनीक पर बांका डीएम कुंदन कुमार को इस साल पीएम अवार्ड भी मिल चुका है। उन्हें अमेरिका में भी इस पर सम्मान मिला है।

chat bot
आपका साथी