यात्रीगण ध्यान दें... चिप्स और बर्गर खरीदने पर भी अब आपको मिलेगा बिल, स्टॉल संचालकों की नहीं चलेगी मनमानी

भागलपुर जंक्शन के स्टॉल पर रविवार से नो बिल नो पेमेंटÓ नियम लागू कर दिया गया है। अब न्यूनतम पांच रुपये से लेकर अधिकतम खरीदारी पर स्टॉल संचालक को हर हाल में बिल देना होगा। बिल नहीं देने पर यात्री पेमेंट नहीं कर सकेंगे।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 07:34 PM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 07:34 PM (IST)
यात्रीगण ध्यान दें... चिप्स और बर्गर खरीदने पर भी अब आपको मिलेगा बिल, स्टॉल संचालकों की नहीं चलेगी मनमानी
भागलपुर जंक्‍शन पर फूट स्‍टॉल संचालकों की अब नहीं चलेगी मनमानी।

भागलपुर, जेएनएन। रेल यात्रियों को राहत भरी खबर। जंक्शन पर स्टॉल पर अब चिप्स, बर्गर, पेयपदार्थ खरीदने पर बिल भी मिलेंगे। भागलपुर जंक्शन के स्टॉल पर रविवार से 'नो बिल नो पेमेंटÓ नियम लागू कर दिया गया है। अब न्यूनतम पांच रुपये से लेकर अधिकतम खरीदारी पर स्टॉल संचालक को हर हाल में बिल देना होगा। बिल नहीं देने पर यात्री पेमेंट नहीं कर सकेंगे। मालदा रेल मंडल ने यह व्यवस्था पारदर्शिता के मकसद से किया है।

दरअसल, रेलवे स्टेशनों पर आए दिन खान-पान स्टॉल पर निर्धारित मूल्य से ज्यादा पैसा वसूल करने की शिकायत मिलती थी। इस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रेलवे बोर्ड ने पिछले महीने बैठक कर पहले फेज में सभी ए ग्रेड श्रेणी और ए श्रेणी के स्टेशनों पर संचालित स्टॉलों पर बिल पेमेंट की सुविधा लागू करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भागलपुर में यह व्यवस्था शुरू हुई है। मालदा मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। 'नो बिल नो पेमेंटÓ व्यवस्था से यात्रियों को काफी राहत होगी। हर खानपान सामान की खरीदारी पर बिल देना अनिवार्य है। बिल नहीं देने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।

भागलपुर जंक्शन पर एक दर्जन के करीब हैं फूड स्टॉल संचालक 

भागलपुर जंक्शन पर एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर फूड स्टॉल हैं। सभी स्टॉल काउंटरों के लिए यह अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है। अभी नियमित ट्रेन नहीं चलने से यात्रियों का आवागमन कम है। पांच जोड़ी कोविड स्पेशल ट्रेनें चल रही है।

पानी पर ज्यादा वसूली की शिकायत 

जंक्शन पर आए दिन शिकायतें मिलती रही है कि स्टॉल संचालक पानी की कीमत ज्यादा वसूल करते थे। आए दिन यात्रियों से नोकझोंक भी होती थी। बिल व्यवस्था लागू होने से ज्यादा वसूली पर रोक लगेगा।

chat bot
आपका साथी