TMBU: इन तीन कॉलेजों पर ब्लैक लिस्टेड होने का खतरा, जानिए...

TMBU 13 मार्च को यूजीसी ने की थी 37 कॉलेजों के उपयोगिता प्रमाण पत्र की समीक्षा टीएमबीयू के कुलसचिव ने लिखा है कॉलेजों को पत्र। इसके लिए 13 फरवरी को यूजीसी की टीम टीएमबीयू पहुंची थी। जांच की गई है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 11:43 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 11:43 AM (IST)
TMBU: इन तीन कॉलेजों पर ब्लैक लिस्टेड होने का खतरा, जानिए...
भागलपुर में तिमांविवि के तीन कॉलेज होंगे ब्‍लैक लिस्‍टेड।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। TMBU: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा बार-बार कॉलेजों से 10वें, 11वें और 12वें प्लान के अनुदान का उपयोगिता प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है, किंतु तीन कॉलेजों द्वारा इसे अब तक नहीं दिया गया है। ऐसे कॉलेजों पर यूजीसी द्वारा ब्लैक लिस्टेड किए जाने का खतरा मंडरा रहा है। टीएमबीयू के कुलसचिव डॉ. निरंजन प्रसाद यादव ने इस संबंध में तीन कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र लिख 24 घंटे में जरूरी दस्तावेज मांगे हैं।

उक्त तीनों प्लान पीरियड से अनुदान मिलने के समय मुंगेर विश्वविद्यालय नहीं बना था। वहां के सभी कॉलेज टीएमबीयू के अंतर्गत ही थे। तीन कॉलेजों में मुंगेर विश्वविद्यालय का एक और टीएमबीयू के दो कॉलेज शामिल हैं।

इसके लिए 13 फरवरी को यूजीसी की टीम टीएमबीयू पहुंची थी। जहां करीब 37 कॉलेजों के उपयोगिता प्रमाण पत्रों समीक्षा हुई थी, इसमें करीब 14 कॉलेजों के अधूरे दस्तावेज के कारण टीम संतुष्ट नहीं थी।

अब विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि यदि कॉलेजों ने समय से उक्त तीनों प्लान पीरियड का हिसाब नहीं भेजा तो उन्हें ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। इसका नुकसान है कि भविष्य में कॉलेजों को किसी तरह का अनुदान नहीं मिलेगा। यदि दस्तावेज जमा किए जाते हैं तो कॉलेज कार्रवाई से बच सकते हैं।

मुरारका कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने बृजेंद्र यादव

सुल्तानगंज के मुरारका महाविद्यालय में शनिवार को शिक्षक संघ का चुनाव हुआ, जिसमें बृजेंद्र यादव संघ के अध्यक्ष चुने गए। प्रो. ललित नारायण मंडल के विधायक बनाने के बाद से ही शिक्षक संघ अध्यक्ष का पद रिक्त था। अध्यक्ष पद के साथ उपाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव के पदों का भी चुनाव शिक्षक संघ की बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार यादव ने की। प्रो. डॉक्टर अंशु ने बताया की सभी पदों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष के लिए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अमरकांत सिंह ने हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार यादव का नाम प्रस्तावित किया, जिसे ध्वनि मत से स्वीकार किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. नीतू कुमारी, दर्शन शास्त्र विभाग, सचिव पद के लिए डॉ कुमार प्रभाष, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग एवं संयुक्त सचिव पद के लिए अॢपता मित्रा, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव में महाविद्यालय के  शिक्षक डॉ. नागेंद्र तिवारी, मो. हुमायुं हुमा, डॉ. अंशु कुमार, राकेश कुमार,  मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी