आज से पीजी विभागों का होगा सैनिटाइजेशन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार से सभी पीजी विभागों का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 06:42 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 06:42 AM (IST)
आज से पीजी विभागों का होगा सैनिटाइजेशन
आज से पीजी विभागों का होगा सैनिटाइजेशन

भागलपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार से सभी पीजी विभागों का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।

टीएमबीयू के पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने कहा कि कुलपति प्रो. एके सिंह के निर्देश पर यह कदम उठाया जा रहा है। डीएसडब्ल्यू प्रो. राम प्रवेश सिंह ने बताया कि सैनिटाइजेशन के लिए जरूरत के हिसाब से केमिकल की व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना से दोबारा कोई अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित न हो इसके लिए हर आवश्यक एहतियातन उपाय किए जा रहे हैं। सभी को अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर आने और शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी