बिहार के युवक को मिला ये अवार्ड, UN से भी आया बुलावा, जानिए

पर्यावरण संरक्षण व स्थायी विकास के मुद्दे पर जमुई के युवक को यूएन से बुलावा आया है। उन्‍हें हाल में ही बिहार एक्सलेंटली अवार्ड से भी नवाजा गया है।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Wed, 18 Oct 2017 05:50 PM (IST) Updated:Wed, 18 Oct 2017 06:44 PM (IST)
बिहार के युवक को मिला ये अवार्ड, UN से भी आया बुलावा, जानिए
बिहार के युवक को मिला ये अवार्ड, UN से भी आया बुलावा, जानिए

जमुई [अरविंद कुमार सिंह]। पर्यावरण संरक्षण व स्थाई विकास के मुद्दे पर जमुई के एक युवक को यूनाइटेड नेशंस से बुलावा आया है। सिकंदरा प्रखंड के पाठकचक गांव निवासी सुहावन ङ्क्षसह को हाल में ही बिहार एक्सलेंटली अवार्ड से भी नवाजा गया है।

पटना में 14 अक्टूबर को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में आयोजित बिहार लीडरशिप फेस्टिवल में उन्हें यह पुरस्कार मिला। साथ ही बांग्लादेश में आयोजित होने वाले एसडीजी (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल) कांफ्रेंस के लिए भी उन्हें आमंत्रित किया गया है।

सुहावन अभी सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत बटिया में पर्यावरण संरक्षित स्थायी विकास की रूपरेखा तैयार करने में जुटे हैं। सुहावन को बचपन से ही पर्यावरण से प्रेम था। उन्होंने स्कूल के दौरान ही पौधरोपण के अलावा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित अन्य कार्य शुरू कर दिए थे।

सुहावन स्थाई विकास के मुद्दे पर आयोजित कांफ्रेंस में यूनाइटेड नेशंस आने का न्योता मिलने से उत्साहित हैं और वह शीघ्र ही जमुई में पर्यावरण संरक्षण व स्थायी विकास को लेकर अभियान चलाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

मिर्चा-पाठकचक निवासी सुहावन ङ्क्षसह ने अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर मैनेजमेंट का कोर्स किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने विद्यालय एवं कॉलेज परिसर को हरा-भरा बनाए रखने के लिए ग्रीन सेवर एंड वेलफेयर अभियान शुरू किया।

अभियान के तहत एक हजार से अधिक पौधे लगाए गए। साथ ही सुहावन ने पटना के 10 स्कूलों में ग्रीन सेवर क्लब गठित कर रखा है। क्लब के सदस्य विद्यालय परिसर के अलावा अपने-अपने घरों के आसपास भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करते हैं।

सुहावन सिंह बताते हैं कि उक्त कार्यों के अलावा नमामि गंगे अभियान के तहत पटना के एनआइटी घाट पर क्लीन गंगा के मासिक कार्यक्रम में अहम भागीदारी निभाकर उन्हें काफी सुकून मिलता है। यूनाइटेड नेशंस के तत्वावधान में यह कार्यक्रम लंदन में 24 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होगा। वहीं, बांग्लादेश के ढाका में जनवरी माह में एसडीजी कांफ्रेंस का  आयोजित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी